फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: A unique example of love in Muzaffarpur after the husband, the wife also left the world

Bihar News: मुजफ्फरपुर में प्रेम की अनोखी मिसाल, पति के बाद पत्नी ने भी छोड़ी दुनिया; साथ उठीं चिताएं

Sat, 15 Nov 2025 04:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 15 Nov 2025 04:30 PM IST
सार

Bihar News: स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे के लिए जीवन थे। कई बुजुर्गों ने इसे कुदरत का करिश्मा बताया। पूरे गांव की मौजूदगी में पति-पत्नी की अंतिम यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन
Bihar News: A unique example of love in Muzaffarpur after the husband, the wife also left the world
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड के खंगूरा डीह पंचायत, वार्ड संख्या 10 में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां पति-पत्नी की मौत ने पूरे गांव को गम में डूबो दिया है। महज कुछ ही घंटे के अंतराल पर दोनों की सांसें थम गईं और गांव में चर्चा है कि उन्होंने सच अर्थों में “साथ जीने और साथ मरने” का वादा पूरा कर दिया।

विज्ञापन

गांव के 81 वर्षीय सम्मानित बुजुर्ग महेंद्र शर्मा की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही मिनटों में उनकी हालत इतनी गंभीर हो गई कि परिवार कुछ समझ पाता उससे पहले ही उन्होंने अंतिम सांस ले ली। उनके निधन की खबर फैलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव के लोग भी दौड़े चले आए।

विज्ञापन


पढे़ं: 'एनडीए तय करेगा बिहार का नया सीएम', प्रेम कुमार बोले; पांचों दल मिलकर लेंगे फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा सदमे में उनकी पत्नी सुकुमारी देवी थीं। वे पति के शव के पास लगातार बेहोश हो रही थीं। परिजन उन्हें संभालने और पानी पिलाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उनके भीतर उठ रहे दुख के तूफान को कोई समझ नहीं पा रहा था। करीब दो घंटे बाद उन्होंने गहरी सांस ली और देखते ही देखते उनकी भी मौत हो गई। यह दृश्य देखकर गांव वाले स्तब्ध रह गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे के लिए जीवन थे। कई बुजुर्गों ने इसे कुदरत का करिश्मा बताया। पूरे गांव की मौजूदगी में पति-पत्नी की अंतिम यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ दोनों की चिताएं एक साथ उठीं ठीक वैसे ही, जैसे शादी के समय उनके घर में शहनाइयाँ बजी थीं। महिलाओं की सिसकियाँ थम नहीं रही थीं और गांव भर में इस घटना की चर्चा हो रही है। लोग इसे प्रेम की अनोखी मिसाल बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed