{"_id":"67fd3ad518e414ee47073f42","slug":"bihar-news-a-tata-magic-caught-fire-on-muzaffarpur-patna-nh-22-driver-saved-his-life-by-jumping-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर-पटना एनएच-22 पर चलती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर-पटना एनएच-22 पर चलती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान
Mon, 14 Apr 2025 10:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 14 Apr 2025 10:12 PM IST
सार
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर-पटना एनएच-22 पर अचानक चलती टाटा मैजिक में आग लग गई। हालांकि चालक ने समय रहते गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन
आग की लपटों में घिरी मैजिक पिकअप गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के अकरहा पुल के पास सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पटना की ओर जा रही एक टाटा मैजिक पिकअप में अचानक आग लग गई। घटना मुजफ्फरपुर-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 22 (NH-22) की है, जहां चलती गाड़ी में आग लगने से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वाहन में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगाकर वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया और कूदकर अपनी जान बचाई। गाड़ी के अंदर आग तेजी से फैलने लगी और कुछ ही पलों में धू-धू कर जलने लगी। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और स्थिति बेहद अफरा-तफरी वाली हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: वायरिंग करते समय युवक को लगा करंट, हुई मौत; परिवार में सबसे छोटा बेटा था...मां की निकली चीखें
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कुढ़नी थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि वाहन खाली था और उसमें कोई सवार नहीं था, जिससे कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण वायरिंग में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस पूरी घटना के दौरान चालक की तत्परता से न केवल उसकी जान बची, बल्कि सड़क पर किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका भी टल गई। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वाहन को सड़क किनारे से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Bihar: 'बिहार लालू और आलू से ऊपर उठ नहीं पाया', कार्यक्रम में बोले अभिनेता मुकेश खन्ना; शिक्षा पर भी बोले