Bihar News: वायरिंग करते समय युवक को लगा करंट, हुई मौत; परिवार में सबसे छोटा बेटा था...मां की निकली चीखें
Bihar: बल्ब की वायरिंग ढीली थी, जिसे जोड़ने के दौरान उसे जोरदार करंट लग गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में हनीफ को बहादुरगंज पीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में किशनगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशनगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे 23 वर्षीय मोहम्मद हनीफ की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद हनीफ अपने घर में बल्ब ठीक करने गया था। बल्ब की वायरिंग ढीली थी, जिसे जोड़ने के दौरान उसे जोरदार करंट लग गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में हनीफ को बहादुरगंज पीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में किशनगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दुर्भाग्यवश, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मोहम्मद हनीफ ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रामपुर निवासी अब्दुल रहीम का सबसे छोटा बेटा था। परिवार में तीन भाई हैं, जिनमें हनीफ सबसे छोटा था।
पढ़ें: गोलीबारी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, कुख्यात समेत तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार; जानें
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजन और ग्रामीण जुट गए। पूरे अस्पताल में मातम का माहौल पसर गया। इस संबंध में बहादुरगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है, लेकिन अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।