फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: A retired soldier going to get Rakhi tied in Vaishali was crushed by truck, died on spot

Bihar News: वैशाली में राखी बंधवाने जा रहे रिटायर्ड फौजी को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Mon, 19 Aug 2024 03:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 Aug 2024 03:44 PM IST
सार

Vaishali News: वैशाली में राखी बंधवाने जा रहे रिटायर्ड फौजी और उनके पिता को हाईवा ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में बाइक चला रहे रिटायर्ड फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पिता गंभीर घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Bihar News: A retired soldier going to get Rakhi tied in Vaishali was crushed by truck, died on spot
सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड फौजी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के भगवानपुर टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। फिर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। इससे घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सराय थाना पुलिस अधिकारी को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत घायल को सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान इनायतपुर गांव निवासी धर्मदेव ठाकुर के बेटे शशि भूषण शर्मा (45) के तौर पर हुई है। शशि भूषण अपने पिता को लेकर हाजीपुर घेाषवर बुआ के घर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार हाईवा ने कुचल दिया। मृतक के पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका फिलहाल सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज चल रहा है। शशि भूषण चार महीने पहले ही फौज से रिटायर्ड हुए थे।
विज्ञापन

 

Bihar News: A retired soldier going to get Rakhi tied in Vaishali was crushed by truck, died on spot
रिटायर्ड फौजी की मौत गुस्साए लोगों ने की आगजनी - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्त फौजी अपने पिताजी को लेकर बुआ के घर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। इधर, घटना के बाद गुस्साए लोगों ने NH-22 को टोल टैक्स के पास जाम कर दिया और सड़क मार्ग पर आगजनी भी कर दी। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत में करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। उसके बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed