फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: 5.90 lakh children will get Do Boond Jindagi Ki in Sitamarhi, 5 day pulse polio campaign started

Bihar News: सीतामढ़ी में 5.90 लाख बच्चों को मिलेगी ‘दो बूंद जिंदगी की’, पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू

Sun, 17 Nov 2024 05:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 17 Nov 2024 05:05 PM IST
सार

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत 5.90 लाख बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाई जाएगी। नेपाल में मिले पोलियो मामलों को ध्यान में रखते हुए बॉर्डर क्षेत्र में विशेष निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News: 5.90 lakh children will get Do Boond Jindagi Ki in Sitamarhi, 5 day pulse polio campaign started
डीडीसी ने बच्चे को दवा पिलाकर शुरू किया अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन शनिवार को डुमरा पीएचसी में डीडीसी मनन राम ने पोलियो की दवा पिलाकर किया। यह अभियान 17 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा, जिसमें 0 से पांच वर्ष की आयु के 5,90,645 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 

विज्ञापन

 
अभियान की तैयारी और रणनीति
इस पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इनमें 1228 डोर-टू-डोर टीम, 185 ट्रांजिट टीम और 45 मोबाइल टीम शामिल हैं। कुल 1474 दल इस अभियान में कार्यरत होंगे और इनकी निगरानी के लिए 478 सुपरवाइजर्स तैनात किए गए हैं। साथ ही 5,94,706 घरों को लक्षित किया गया है। 
विज्ञापन

 
बॉर्डर क्षेत्र में विशेष निगरानी
स्वास्थ्य विभाग ने पड़ोसी देश नेपाल में मिले पोलियो मामलों को ध्यान में रखते हुए सीतामढ़ी के बॉर्डर इलाकों में विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है। नेपाल आने-जाने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि पोलियो संक्रमण को जिले में प्रवेश करने से रोका जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्वास्थ्य विभाग की अपील
सिविल सर्जन सुरेश प्रसाद और एसीएमओ डॉ. जेड जावेद ने जनता से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग करें। हर बच्चे को जिंदगी की दो बूंद दिलवाकर पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में योगदान दें। 

 
उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद लोग
कार्यक्रम में सिविल सर्जन सुरेश प्रसाद, एसीएमओ डॉ. जेड जावेद, डीसीएम समरेंद्र नारायण वर्मा, एसएमओ डॉ. हरि तेजा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अक्षय कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक अनुपमा सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed