फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Minor girl molestation police begins investigation

Bihar:पश्चिम चंपारण में हैवानियत की हद पार! नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 25 May 2025 05:04 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 25 May 2025 05:04 PM IST
सार

पश्चिमी चंपारण जिले के धनहा थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Bihar Minor girl molestation police begins investigation
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी चंपारण जिले के धनहा थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। यह घटना शनिवार रात को उस समय हुई जब चार युवकों ने नाबालिग को झांसा देकर केले के खेत में ले जाकर हैवानियत की हदें पार कर दीं। इस जघन्य कृत्य के बाद आरोपियों ने पीड़िता को अचेत अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़िता की नाजुक हालत, जीएमसीएच में चल रहा इलाज

सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाबालिग को अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने तत्काल उसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे बेतिया स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) रेफर कर दिया। जीएमसीएच में पीड़िता का इलाज चल रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसे होश नहीं आया था, जो उसकी गंभीर स्थिति को दर्शाता है।
विज्ञापन


पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सभी आरोपी गिरफ्तार 

इस हृदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही धनहा थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार रात ही छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के रामघाट निवासी मुन्ना अंसारी के रूप में हुई है। यह घटना समाज में महिला सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है, लेकिन पुलिस की त्वरित गिरफ्तारी से कहीं न कहीं कानून के प्रति विश्वास कायम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  बिहार में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, भागलपुर सदर अस्पताल में 10 बेड का विशेष कोविड वार्ड तैयार

घटनास्थल पर खून के निशान, जांच जारी

जिस केले के खेत में इस वारदात को अंजाम दिया गया, वहां से खून के निशान मिले हैं, जो इस क्रूरता के प्रमाण हैं। पुलिस इन निशानों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजकर सबूत जुटा रही है। इसके साथ ही, पुलिस इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि नाबालिग लड़की आरोपियों के साथ खेत तक कैसे पहुंची। इस मामले में पुलिस के आला अधिकारी सक्रिय हैं और एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया कि पीड़िता के पिता के फर्ज बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फॉरेंसिक टीम के अलावा, डॉग स्क्वायड की टीम भी मामले की जांच में जुटी है ताकि घटना के हर पहलू को उजागर किया जा सके और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। यह घटना न केवल पश्चिमी चंपारण, बल्कि पूरे बिहार में चर्चा का विषय बनी हुई है, और लोग दोषियों के लिए कठोरतम दंड की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि न्याय हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed