फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Health department in Bihar on alert mode and a special 10-bed Covid ward ready in Bhagalpur Sadar Hospital

Covid-19: बिहार में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, भागलपुर सदर अस्पताल में 10 बेड का विशेष कोविड वार्ड तैयार

Sun, 25 May 2025 04:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 May 2025 04:56 PM IST
सार

Bihar: भागलपुर में कोविड का कोई सक्रिय मामला नहीं है, फिर भी स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से मुस्तैद है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी कर्मियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

विज्ञापन
Health department in Bihar on alert mode and a special 10-bed Covid ward ready in Bhagalpur Sadar Hospital
कोविड वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में एक बार फिर कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। कई राज्यों में कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं। इसी के मद्देनजर भागलपुर में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एहतियातन, भागलपुर मॉडल सदर अस्पताल में 10 बेड का विशेष कोविड वार्ड तैयार किया गया है। इस वार्ड के सभी बेड ऑक्सीजन सुविधा से युक्त हैं और वहां आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सकीय संसाधनों की समुचित व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में संक्रमित मरीजों को तत्काल और प्रभावी इलाज प्रदान करना है।
विज्ञापन


हालांकि फिलहाल जिले में कोविड का कोई सक्रिय मामला नहीं है, फिर भी स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से मुस्तैद है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी कर्मियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सदर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजू कुमार और अस्पताल प्रबंधक आशुतोष कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार कोरोना संक्रमण से जुड़ी हर स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


पढ़ें: भतीजे के उपनयन संस्कार में पहुंचे चाचा की करंट लगने से मौत, एयरफोर्स में थे सार्जेंट; परिजन बेसुध
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. राजू कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के तहत ऑक्सीजन युक्त 10 बेड का कोविड वार्ड तैयार कर लिया गया है। आवश्यक दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। साथ ही सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क जरूर रहें। मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और नियमित रूप से हाथ धोना अभी भी जरूरी है।

स्वास्थ्य विभाग ने क्या-क्या किया है तैयार?

कोविड के बढ़ते खतरे को देखते हुए 10 बेड का ऑक्सीजन युक्त कोविड वार्ड चालू

सभी चिकित्सीय सुविधाएं एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध

डॉक्टरों, नर्सिंग और तकनीकी स्टाफ को अलर्ट मोड पर

मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देशों का सख्ती से पालन

संभावित संक्रमण के खतरे से निपटने के लिए लगातार मॉनिटरिंग

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आम लोगों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें मास्क पहनने, भीड़-भाड़ से बचने और हाथों की सफाई पर विशेष जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed