{"_id":"681f09093904c1a9ac06d9a9","slug":"bihar-lakhs-stolen-from-watchman-house-in-sitamarhi-thieves-took-away-valuables-and-cash-as-well-as-cattle-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: चौकीदार के घर लाखों की चोरी, कीमती सामान और नकदी समेत मवेशी भी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: चौकीदार के घर लाखों की चोरी, कीमती सामान और नकदी समेत मवेशी भी ले गए चोर
Sat, 10 May 2025 01:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 10 May 2025 01:36 PM IST
सार
Theft in Watchman House: चौकीदार के घर लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। चोर चोरी करने के बाद स्कॉर्पियो से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतामढ़ी जिले में पुपरी थाना क्षेत्र के भिट्ठा धरमपुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। स्कॉर्पियो सवार चोरों ने एक चौकीदार के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के गहने, कीमती सामान, नकदी और मवेशी चुरा ले गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुपरी थाना में कार्यरत चौकीदार रामदेव रॉय के घर देर रात चोरों ने धावा बोला। रामदेव रॉय ने बताया कि गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद वे रात करीब 12 बजे घर लौटे और सो गए। इस बीच चोर उनके घर में दाखिल हो गए। परिवार के अन्य सदस्य ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे, जबकि नीचे के कमरे में रखे गए बहू के सोने-चांदी के गहने, कीमती सामान और नकदी चोरों ने चुरा लिए। चोर इतने बेखौफ थे कि जाते-जाते घर से तीन खस्सी और एक बकरा भी साथ ले गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नालंदा प्रशासन ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए उठाए सवाल
विज्ञापन
चोरी की आहट सुनकर चौकीदार की पत्नी की नींद खुली। उन्होंने शोर मचाया, तब जाकर रामदेव रॉय की भी नींद टूटी, लेकिन तब तक चोर स्कॉर्पियो से फरार हो चुके थे। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सीएम नीतीश कुमार पहुंचे सीमांचल; बैठक में सेना के भी अधिकारी