फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Kundan brave son of Bihar was martyred on duty due to lack of oxygen in arunchanal

Bihar: ऑक्सीजन की कमी से ड्यूटी पर शहीद हुआ बिहार का वीर सपूत कुंदन, मां बिलख कर बोलीं 'सहारा चला गया'

Mon, 18 Aug 2025 08:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Aug 2025 08:56 PM IST
सार

Bihar: घटना की जानकारी सेना के कर्नल ने सुबह लगभग 8 बजे फोन पर उनके पिता को दी। सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बूढ़ी मां दहाड़ मारकर रोते हुए कहती रही कि अब मेरा सहारा कौन होगा।

विज्ञापन
Bihar: Kundan brave son of Bihar was martyred on duty due to lack of oxygen in arunchanal
जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के राजापाकड़ प्रखंड क्षेत्र के बिशुनपुर बलभद्र उर्फ गौसपुर बरियारपुर पंचायत निवासी किसान नंदकिशोर सिंह के पुत्र एवं भारतीय सेना के जवान कुंदन कुमार (30) अरुणाचल प्रदेश के मन्चुका पोस्ट पर तैनात थे। बताया गया कि यह पोस्ट समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर स्थित है, जहां जवानों को ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे ड्यूटी करनी पड़ती है। ऑक्सीजन की कमी के कारण रविवार को कुंदन कुमार की तबीयत बिगड़ गई और उनकी शहादत हो गई।

विज्ञापन

घटना की जानकारी सेना के कर्नल ने सुबह लगभग 8 बजे फोन पर उनके पिता को दी। सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बूढ़ी मां दहाड़ मारकर रोते हुए कहती रही कि अब मेरा सहारा कौन होगा, भगवान ने बुढ़ापे का सहारा छीन लिया। वहीं पिता नंदकिशोर सिंह ने गम से भरे स्वर में कहा कि बेटे की शहादत का दर्द अवर्णनीय है, लेकिन गर्व है कि उसने देश की रक्षा करते हुए प्राण न्यौछावर किए।

विज्ञापन


पढ़ें: जर्जर सड़क को लेकर रफीगंज विधायक के खिलाफ फूटा आक्रोश, लगे 'रोड नहीं तो वोट नहीं' के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन

शहादत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, हजारों की संख्या में लोग कुंदन कुमार के घर उमड़ पड़े। लोग परिजनों को सांत्वना देते रहे। ग्रामीणों ने कहा कि कुंदन कुमार ने बलिदान देकर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। कुंदन कुमार वर्ष 2016 में बिहार रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। वे चार भाइयों में सबसे बड़े थे और घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। पांच साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनके तीन साल का एक बेटा और 10 माह का दूसरा बेटा है। छोटे तीन भाई प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिजनों के अनुसार, सेना द्वारा उनका पार्थिव शरीर सोमवार को गांव लाया जाएगा। अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। गांव और आसपास का पूरा इलाका उनकी शहादत पर गमगीन है, लेकिन उनकी बहादुरी और बलिदान पर गर्व भी महसूस कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed