फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Vote Adhikar Yatra: Anger erupted against Rafiganj MLA over dilapidated road

Vote Adhikar Yatra: जर्जर सड़क को लेकर रफीगंज विधायक के खिलाफ फूटा आक्रोश, लगे 'रोड नहीं तो वोट नहीं' के नारे

Mon, 18 Aug 2025 08:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Aug 2025 08:08 PM IST
सार

Bihar: करीब दो किलोमीटर लंबी यह सड़क बरसात के दिनों में पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन रुक जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि विधायक और अधिकारियों को बार-बार लिखित और मौखिक रूप से शिकायत दी गई, लेकिन केवल आश्वासन मिला, समाधान नहीं।

विज्ञापन
Vote Adhikar Yatra: Anger erupted against Rafiganj MLA over dilapidated road
लोगों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 'वोट अधिकार यात्रा' के दूसरे दिन सोमवार को रफीगंज के विधायक मोहम्मद नेहालुद्दीन को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों ने "रोड नहीं तो वोट नहीं" के नारे लगाए और विरोध जताया।

विज्ञापन

गांववालों ने लगाया वोट बहिष्कार का बैनर
ग्रामीणों का आरोप है कि इस्माइलपुर-गया पथ से गोरडीहा के पास निकली चकलदह-कुंवर बिगहा सड़क आज भी कच्ची है। विधायक द्वारा इसके पक्कीकरण का आश्वासन देने के बावजूद अब तक कोई काम शुरू नहीं हुआ। इसी को लेकर ग्रामीणों ने यात्रा के दौरान सड़क के शुरुआती बिंदु पर "रोड नहीं तो वोट नहीं" का बैनर लगाया, जो चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन


पढ़ें:  गया जी में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा, तेजस्वी यादव बोले- 'इन बेइमानों को सत्ता से हटाना है'

विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात में ठप हो जाता है आवागमन
करीब दो किलोमीटर लंबी यह सड़क बरसात के दिनों में पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन रुक जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि विधायक और अधिकारियों को बार-बार लिखित और मौखिक रूप से शिकायत दी गई, लेकिन केवल आश्वासन मिला, समाधान नहीं।

राहुल की यात्रा के दौरान फूटा गुस्सा
'वोट अधिकार यात्रा' जब सड़क के पास से गुजरी तो ग्रामीणों ने विधायक मोहम्मद नेहालुद्दीन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर मौजूद लोगों के बीच वोट बहिष्कार का बैनर और ग्रामीणों का विरोध चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed