फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar International Ramayana Conclave Sitamarhi Vijay Kumar Sinha Ram is pride of world Janaki is his honour

Bihar: सीतामढ़ी में अंतरराष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव आयोजित, डिप्टी CM सिन्हा बोले- जगत की शान राम, उनकी आन जानकी

Tue, 24 Dec 2024 09:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 24 Dec 2024 09:25 PM IST
सार

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने अंतर्राष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव में राम और जानकी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, राम दुनिया की शान हैं और जानकी उनकी प्राण हैं। राम शरीर हैं तो जानकी हृदय हैं।

विज्ञापन
Bihar International Ramayana Conclave Sitamarhi Vijay Kumar Sinha Ram is pride of world Janaki is his honour
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या उत्तर प्रदेश, पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति और जिला प्रशासन द्वारा पुनौरा धाम में मंगलवार शाम अंतर्राष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा समेत अन्य लोगों ने किया। 

विज्ञापन


इसमें देश विदेश से आने वाले संतों का समागम हो रहा है। इसमें रामायण से जुड़े व्यख्यानों की प्रस्तुति की जा रही है। साथ ही महाराष्ट्र समेत विभिन्न जिले और स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन गायन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। इस दौरान डिप्टी सीएम ने करीब 15 मिनट तक भाषण दिया और अयोध्या से सीतामढ़ी जोड़ने पर जोड़ डाला। 
विज्ञापन


उन्होंने इस मंच के बहाने कई लोगों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को अयोध्या के बाद सीता की जन्मस्थली पर ध्यान है। अपने संबोधन के शुरुआत में ही उन्होंने कहा कि राम है जगत के प्राण, उनका प्राण मां जानकी, राम में जानकी और जानकी में राम है और राम में सभी है। कहा कि राम की पावन धरती पर अयोध्या से सीतामढ़ी राम जानकी मार्ग, जो भारत सरकार के मां जानकी के सच्चे सपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम जानकी मार्ग और पथ मंत्री नितिन गडकरी ने जो घोषणा की है 553 किलोमीटर में से 240 किलोमीटर बिहार से होकर गुजरेगा। 31 सौ करोड़ से इस परियोजना को पूरा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मंच पर बैठे जेडीयू सांसद देवेशचंद्र ठाकुर पर उन्होंने कहा कि आपने जो कल्पना किया, इस धरती पर जो आपके मन के अंदर भाव है। उससे दो कदम ज्यादा मेरा भाव है कि भगवान राम का अयोध्या की तरह मां जानकी के सीतामढ़ी का विकास हो और जब भगवान राम अपने ससुराल के तरफ आए तो उन्हें भी लगे कि जानकी का भी घर अयोध्या से कम नहीं है। 


कार्यक्रम में द्वितीय सत्र में देर शाम से भजन गायन के साथ रामायण संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। मुंबई के कल्पना पटवारी द्वारा भजन गायन की प्रस्तुति की जाएगी। स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की जाएगी। उत्तर प्रदेश के मुन्नालाल यादव द्वारा धोबिया लोक नृत्य की प्रस्तुति होगी। मथुरा उत्तर प्रदेश के हंसराज द्वारा बमरसिया की प्रस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed