फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: husband went to his in-laws house to meet his wife and daughter and upon returning he committed suicide

Bihar: पत्नी-बेटी से मिलने ससुराल गया था पति, लौटकर आया तो फांसी लगाकर दी जान; जानें किस बात से था आहत?

Mon, 29 Dec 2025 03:26 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Mon, 29 Dec 2025 03:26 PM IST
सार

Bihar: मृतक प्रतिश का अपनी पत्नी से अक्सर किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बीते रविवार को प्रतिश अपनी पत्नी और बेटी से मिलने ससुराल पहुंचा था, जहां उसकी पुलिस के द्वारा पिटाई करवााई गई थी। 

विज्ञापन
Bihar: husband went to his in-laws house to meet his wife and daughter and upon returning he committed suicide
पति ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत उफरौल गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उफरौल निवासी रामदयाल के पुत्र प्रतिश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रतिश की शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। करीब 10 दिन पहले उसकी पत्नी एक साल की बेटी को लेकर मायके चली गई थी। 

विज्ञापन

बताया गया कि बीते रविवार को प्रतिश अपनी पत्नी और बेटी से मिलने ससुराल गया था। वहां ससुराल पक्ष और पत्नी ने डायल 112 पर पुलिस को बुला लिया, जिसके बाद दरवाजे पर ही युवक की पिटाई कराई गई। इस घटना से आहत और अपमानित होकर प्रतिश वापस अपने गांव उफरौल लौट आया। परिजनों ने बताया कि घर आने के बाद उसने खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात उसने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पढे़ं: समस्तीपुर में ठंड के 27 साल का रिकॉर्ड टूटा, DM ने 3 जनवरी तक स्कूल बंद करने का दिया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

घटना की सूचना मिलते ही देसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता रामदयाल ने आरोप लगाया कि ससुराल में हुई मारपीट और बेइज्जती से उनका बेटा मानसिक रूप से टूट गया था, इसी कारण उसने यह कदम उठाया। वहीं देसरी थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed