फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Hospital Fire Tragedy Bihar Health Minister Nishant Kumar Assures Strict Action Against Guilty

Bihar: मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड पर स्वास्थ्य मंत्री ने दोषियों को दी हिदायत; कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Fri, 05 Jun 2026 10:56 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2026 10:56 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि मामले की गहन जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
Hospital Fire Tragedy Bihar Health Minister Nishant Kumar Assures Strict Action Against Guilty
बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर के अस्पताल अग्निकांड में हुई मौतों को लेकर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं वैशाली जिले के प्रभारी मंत्री निशांत कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मामले की व्यापक जांच कराई जा रही है और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वैशाली में आयोजित बीस सूत्री समिति की समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि अस्पताल में आग लगने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। उन्होंने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यदि किसी स्तर पर लापरवाही या नियमों की अनदेखी सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पीड़ितों को न्याय दिलाना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना है।
विज्ञापन


बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हादसे में घायल लोगों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी प्रभावित मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं, जिन लोगों की इस घटना में मृत्यु हुई है, उनके प्रति उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की। वैशाली में आयोजित बीस सूत्री समिति की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के अलावा बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री लखिंदर रौशन, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, मोबाइल से खींची थी फोटो; सबूत मिटाने हुई कोशिश

बैठक की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम से हुई। इसके बाद जिले में बाढ़, सुखाड़, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों और बीस सूत्री समिति के सदस्यों ने स्थानीय समस्याओं को बैठक में उठाया। मंत्री निशांत कुमार ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर उन्हें समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed