फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Friendship increased on Instagram, now young man was going to sell girl to Nepal, arrested in Raxaul

Crime: सोशल मीडिया पर आई लव यू बोल दोस्ती की... अब लड़की को नेपाल बेचने जा रहा था युवक, रक्सौल में गिरफ्तार

Sun, 08 Sep 2024 03:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 08 Sep 2024 03:37 PM IST
सार

Raxaul News: रक्सौल में एसएसबी की एएचटीयू टीम ने एक मानव तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान से एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर नेपाल में बेचने जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar: Friendship increased on Instagram, now young man was going to sell girl to Nepal, arrested in Raxaul
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मानव तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान से मानव तस्कर एक नाबालिग लड़की का फर्जी प्रेमी बन उसे नेपाल देह व्यापार के दलदल में धकेलने जा रहा था। रक्सौल मैत्री पुल पर एसएसबी मानव तस्करी रोधी इकाई की टीम ने इनको संदिग्ध गतिविधि देखकर पकड़ लिया। दोनों राजस्थान के झुंझुनू जिले के रहने वाले हैं। वहां इंस्टाग्राम पर मानव तस्कर ने उक्त लड़की से दोस्ती की और अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जब लड़की उसके पूरे विश्वास में आ गई, तब उसको नेपाल घुमाने के बहाने बेचने चल दिया था।

विज्ञापन

 
एसएसबी मानव तस्करी रोधी ईकाई के निरीक्षक सीआर बेनीवाल ने बताया कि लड़के ने पहले लड़की को सोशल मीडिया के जरिए प्रेम के जाल में फंसाया। फिर राजस्थान से उसे लेकर नेपाल जा रहा था। लेकिन उससे पहले ही आरोपी की गिरफ्तारी रक्सौल बॉर्डर पर कर ली गई। उक्त दोनों को संदेहात्मक रूप में देखकर रोका गया। उन्होंने बताया कि मानव तस्कर ने नाबालिग लड़की को फर्जी प्रेम की गिरफ्त में इतना फंसा लिया था कि वह पहले कुछ भी बताने से इनकार कर रही थी। वह उक्त युवक को अपना प्रेमी नहीं भाई बता रही थी। इसका कारण है कि दोनों की उम्र में काफी वर्षों का अंतर है।
विज्ञापन

 
सीआर बेनीवाल ने आगे बताया कि यह लड़की मानव तस्कर की चंगुल में आकर राजस्थान से नेपाल जा रही थी। उसको यह भी पता नहीं था कि उसका फर्जी प्रेमी उसको नेपाल के किस शहर में ले जा रहा था। नाबालिग लड़की के परिजनों को राजस्थान में फोन से एसएसबी ने जब इसकी जानकारी दी, तब पता चला कि उक्त लड़की का अपहरण हुआ है। इस मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आवश्यक पूछताछ के बाद नाबालिग लड़की को बरामद करते हुए बालिका गृह में भेज दिया गया। जबकि आरोपी युवक को हरैया थाना को सौंप दिया गया है। हरैया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस पूरे अभियान में एसएसबी मानव तस्करी रोधी ईकाई के साथ-साथ प्रयास जुवेनाइल सेंटर पूर्वी चंपारण के लोग भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed