फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   bihar flipkart employee embezzlement finance staff robbery vaishali diggi overbridge arrest

Bihar: कैशियर बना लूट का मास्टरमाइंड, गबन छुपाने के लिए रची 15.60 लाख की वारदात! जानें पूरा मामला

Sat, 06 Dec 2025 09:33 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2025 09:33 PM IST
सार

वैशाली जिले में फ्लिपकार्ट के कैशियर सोनल राज द्वारा किए गए गबन को छिपाने के लिए 15.60 लाख रुपए की बड़ी लूट की साजिश रची गई। दिग्गी ओवरब्रिज के पास फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर लूट की इस वारदात में चार लोग शामिल थे।

विज्ञापन
bihar flipkart employee embezzlement finance staff robbery vaishali diggi overbridge arrest
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में फ्लिपकार्ट से जुड़े कर्मचारियों द्वारा गबन की रकम को छिपाने के लिए की गई लूट का मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के दिग्गी ओवरब्रिज के पास बीते दिनों कलेक्शन एजेंट से हथियार के बल पर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों को देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक कारतूस, लूटे गए पाँच लाख रुपए, एक मोबाइल और दो अपराधियों के निजी मोबाइल भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन

जांच में पता चला कि महुआ मोड़ स्थित फ्लिपकार्ट में कैशियर के रूप में काम करने वाला सोनल राज करीब एक लाख 37 हजार रुपए गबन कर चुका था। इस गबन की राशि की भरपाई के लिए उसने अपने दोस्तों के साथ 29 नवंबर को लूट की योजना बनाई और 1 दिसंबर को वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में कुल चार लोग शामिल थे, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी सदर एसडीपीओ हाजीपुर सुबोध कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

विज्ञापन

एसडीपीओ ने बताया कि 1 दिसंबर को महुआ मोड़ स्थित फ्लिपकार्ट से नकदी लेकर लौट रहे रेडिएंट कैश मैनेजमेंट लिमिटेड कंपनी के फाइनेंस कर्मी से तीन अज्ञात बदमाशों ने 15,60,540 रुपए की लूट की थी। इस मामले में सदर थाना कांड संख्या 699/25 दर्ज किया गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अशोक मिश्रा के निर्देश पर एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मानवीय, तकनीकी इनपुट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सोनल राज (पिता शंभु कुमार साह), रूपेश कुमार उर्फ नेपाली (पिता गुड्डू राय) और शुभम कुमार (पिता नितेश कुमार राय) को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पढे़ं: जमालपुर पहुंचे पूर्व रेलवे के जीएम, वर्कशॉप विकास योजनाओं में तेजी लाने के दिए दिशा-निर्देश    


पूछताछ में सोनल राज ने स्वीकार किया कि उसके गबन की राशि की भरपाई के लिए ही लूट की योजना बनाई गई थी। लूटी गई रकम में उसके हिस्से में आए एक लाख 37 हजार रुपए उसने फ्लिपकार्ट के गबन की भरपाई में इस्तेमाल किए। आरोपी शुभम कुमार ने पूछताछ में यह भी खुलासा किया कि इसी गिरोह ने जुलाई माह में महुआ मोड़ स्थित फ्लिपकार्ट से पैसा लेकर निकले एक अन्य फाइनेंस कर्मी से लूट की थी। साथ ही दुर्गा पूजा के समय अंजान पीर में हुई गोलीबारी में भी यह गिरोह शामिल था। पुलिस के अनुसार आरोपियों का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटी गई पूरी राशि की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed