Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Election: VVPAT slips found in Motihari election symbols of several parties seen

Bihar Election: मोतिहारी में मिलीं VVPAT की पर्चियां, कई पार्टियों के चुनाव चिह्न दिखे; बड़ी लापरवाही उजागर

Wed, 12 Nov 2025 03:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 12 Nov 2025 03:15 PM IST
सार

Bihar Election: घटना की जानकारी मिलते ही जन शक्ति दल के प्रत्याशी श्याम किशोर चौधरी और बसपा के उम्मीदवार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह चुनावी प्रक्रिया की गंभीर चूक है और मतदान रद्द करने की मांग की। पढे़ं पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar Election: VVPAT slips found in Motihari election symbols of several parties seen
जमीन पर गिरी पर्चियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान पूर्वी चंपारण जिले से मतदान प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जिले के सुगौली विधानसभा क्षेत्र स्थित राजकीय उत्क्रमित विद्यालय नीमुई में बूथ संख्या 218 और 219 पर वीवीपैट मशीन से निकली मत पर्चियां खुले में लावारिश हालत में फेंकी हुई मिलीं। इन पर्चियों पर कई राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह जैसे हाथी, ब्लैकबोर्ड आदि साफ-साफ नजर आ रहे हैं। इस घटना से मतदान की गोपनीयता और सामग्री की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

विज्ञापन

प्रत्याशियों ने की मतदान रद्द करने की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही जन शक्ति दल के प्रत्याशी श्याम किशोर चौधरी और बसपा के उम्मीदवार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह चुनावी प्रक्रिया की गंभीर चूक है और मतदान रद्द करने की मांग की। जिला प्रशासन ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि मिली हुई पर्चियां वीवीपैट के मॉक पोल की हैं। प्रशासन ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ये पर्चियां मतदानकर्मी के बैग से गलती से गिर गई थीं, जिन्हें बाद में सुरक्षित रूप से जमा कर लिया गया है।

विज्ञापन


पढे़ं: पटना में बेली रोड पर ई रिक्शा ने मारी टक्कर, गिरे तो बाइक से टकराए; बुजुर्ग की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से यह प्रेस विज्ञप्ति सुबह 11 बजकर 14 मिनट पर जारी की गई, जबकि दोपहर 12 बजे स्वयं सदर एसडीएम सह सुगौली विधानसभा की आरओ मौके पर पहुंचीं। इस दौरान कई प्रत्याशी, ग्रामीण, अर्धसैनिक बल के जवान और सुगौली व बंजरिया के थानाध्यक्ष भी स्कूल परिसर में मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार, एसडीएम ने प्रत्याशियों की मौजूदगी में वीवीपैट पर्चियों की गिनती करवाई। इसके बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

क्या होता है वीवीपैट
वीवीपैट एक ऐसी प्रणाली है जो ईवीएम के साथ जुड़ी होती है। जब कोई मतदाता ईवीएम पर वोट डालता है, तो वीवीपैट मशीन एक छोटी कागज की पर्ची छापती है, जिसमें मतदाता द्वारा चुने गए प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिन्ह होता है। यह पर्ची लगभग 7 सेकंड तक मशीन की स्क्रीन पर दिखती है, जिससे मतदाता सुनिश्चित कर सके कि उसका वोट सही उम्मीदवार को गया है। इसके बाद पर्ची स्वचालित रूप से सीलबंद बॉक्स में गिर जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed