फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Election: People protesting against RJD MLA in Muzaffarpur, bridge construction,

Bihar Election: राजद विधायक का विरोध करने लोग, कहा- गांव से बाहर निकलें; इस मुद्दे को लेकर नाराज थे

Sun, 31 Aug 2025 10:28 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 31 Aug 2025 10:28 AM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल के विधायक का लोगों ने विरोध कर दिया। गुस्साए लोगों ने नारेबाजी की और विधायक को गांव से बाहर जाने का फरमान भी सुना दिया। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar Election: People protesting against RJD MLA in Muzaffarpur, bridge construction,
विधायक का विरोध करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नेताओं का अपने क्षेत्र में भ्रमण करने और पहुंचने का विरोध शुरू हो गया है। ताजा मामला जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्र का है, जहां के राजद विधायक निरंजन राय का जनता से तीखा नोकझोक और हंगामा हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बाहर जाने का रास्ता भी दिखा दिया। दरअसल, गायघाट विधानसभा क्षेत्र के धोबौली गांव में पुल के निर्माण के मुद्दे पर आक्रोशित लोगों ने विधायक को गांव से बाहर जाने का फरमान सुनाया और कहा कि पुल बनेगा तो बनेगा।

विज्ञापन


लोगों ने विधायक को गांव से बाहर जाने के लिए कहा
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हमारे विधायक जी नजर ही नहीं आते हैं। गायघाट के राजद विधायक निरंजन राय अभी अपने विधानसभा क्षेत्र के धोबौली गांव में पहुंचे थे, जहां कई स्थानीय लोग पुरानी बागमती नदी के धार पर गांव से चंदा इकट्ठा कर पुल का निर्माण कार्य कर रहे थे। उसी पुल के निर्माण के लिए चंदा देने पहुंचे राजद विधायक निरंजन राय के आने पर वहां के स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने अपने नेताजी को गांव से बाहर जाने का फरमान सुना दिया।
विज्ञापन

पहली बार तेज प्रताप यादव 'अबकी बार तेजस्वी सरकार' का नारा सुनकर भड़के; कह दीं ये बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव ने कहा- हमलोगों ने अपने चंदे से पुल निर्माण शुरू करवाया
लोगों ने कहा कि जिस पुल के लिए 30 साल से लोग मांग कर रहे हैं, वह आज तक किसी भी नेताओं के द्वारा नहीं बनाया गया। हर बार जब चुनाव नजदीक आता है, तो विधायक जी वोट मांगने आ जाते हैं। चुनाव हो जाता है तो फिर नेता जी का कोई पता नहीं रहता। अब जब हमने अपने चंदे से पुल का निर्माण शुरू किया है, तो आप आ गए हैं क्योंकि चुनाव नजदीक है। आप यहां से चले जाएं, अगर बनवाना था तो इतने दिन में पक्का पुल क्यों नहीं बनवाया गया?

वोटर अधिकार यात्रा के समय भी विरोध किया था
आपको बता दें कि इसके पहले राजद के विधायक का लोगों ने राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा के समय भी विरोध किया था। नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के आगमन के दौरान भी विधायक जी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और उनके बदलने की बात की गई। जनता के बीच राजद विधायक के नोकझोंक का वीडियो भी अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान मौके पर मौजूद एक महिला ने विधायक जी का इतना विरोध किया कि उन्हें वोट मांगने के लिए आने पर अजीबो गरीब बातें कह दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed