फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   bihar election 2025 pm narendra modi rally in sitamarhi jungle raj shock nda development promise

Bihar Election: 'जनता ने जंगलराज वालों को दिया झटका', PM मोदी बोले- मां सीता के आशीर्वाद से बनेगा विकसित बिहार

Sat, 08 Nov 2025 01:05 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 08 Nov 2025 01:05 PM IST
सार

सीतामढ़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एनडीए के समर्थन में बड़ी चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में बिहार की जनता ने “जंगलराज वालों को वोल्ट का झटका” दिया है और विकास को चुना है।

विज्ञापन
bihar election 2025 pm narendra modi rally in sitamarhi jungle raj shock nda development promise
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सीतामढ़ी की धरती से एनडीए के लिए चुनावी बिगुल फूंका। दोपहर करीब 12:15 बजे मंच पर पहुंचे पीएम मोदी ने माता सीता और बाबा हालेश्वर स्थान को नमन करते हुए अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में बिहार की जनता ने कमाल कर दिया और जंगलराज वालों को वोल्ट का झटका दे दिया है। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी का यह जनसैलाब बता रहा है कि जनता ने विकास और एनडीए को चुना है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि आज जो माहौल मैं देख रहा हूं, वह दिल को छू लेने वाला है। जनता का जो आशीर्वाद मिल रहा है, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने 8 नवंबर 2019 की अपनी सीतामढ़ी यात्रा को याद करते हुए कहा कि उसी तारीख को वे माता सीता की जन्मभूमि आए थे और अगले दिन अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने मां सीता की धरती से भगवान राम के पक्ष में फैसला आने की प्रार्थना की थी और वह पूरी भी हुई।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि मां सीता के आशीर्वाद से बिहार “विकसित बिहार” बनेगा। यह चुनाव तय करेगा कि आने वाले वर्षों में राज्य का भविष्य किस दिशा में जाएगा। उन्होंने विपक्ष, खासकर आरजेडी और कांग्रेस पर तीखे शब्दों में हमला बोला। उन्होंने कहा कि “आरजेडी के मंचों पर मासूम बच्चों से रंगदार बनने के नारे लगवाए जा रहे हैं, जबकि बिहार का बच्चा डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और जज बनने की क्षमता रखता है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि अब बिहार में “हैंड्सअप वाले नहीं, स्टार्टअप वाले” चाहिए। उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार बच्चों को किताबें, कंप्यूटर और खेल उपकरण दे रही है ताकि वे आगे बढ़ें। उन्होंने तंज करते हुए कहा, “जो लोग अपने बच्चों को सांसद, विधायक और मंत्री बनाते हैं, वे जनता के बच्चों को रंगदार बनाना चाहते हैं।”

पढ़ें:  '2005 से पहले आपदा प्रबंधन था मजाक, अब संकट में राहत पहुंचाना प्राथमिकता', नीतीश ने गिनवाए काम 

उन्होंने कहा कि जंगलराज का मतलब है, कट्टा, क्रूरता और करप्शन। उसी दौर में बिहार का विकास ठहर गया था। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बिहार का भरोसा वापस लौटाया है और निवेशक अब राज्य में आना चाह रहे हैं। मिथिला क्षेत्र की रीगा चीनी मिल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अब बंद फैक्ट्रियों को फिर से शुरू करने का काम हो रहा है।


प्रधानमंत्री ने कहा कि “मोदी की गारंटी का मतलब है, गारंटी पूरी होने की गारंटी।” उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार भारत को दुनिया की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में जुटी है। अपने भाषण के अंत में पीएम मोदी ने बिहार की संस्कृति और कला का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति को मधुबनी पेंटिंग भेंट की थी ताकि बिहार की कला को वैश्विक पहचान मिले। उन्होंने छठ महापर्व पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी को अपमान बताया और कहा कि छठ मैया का अपमान करने वालों को जनता वोट से जवाब देगी।

घुसपैठ के मुद्दे पर भी उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि “घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम बिहार की जनता का एक वोट करेगा।” प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले चरण के मतदान ने एनडीए की जीत की दिशा तय कर दी है और 11 नवंबर को जनता प्रचंड बहुमत से एनडीए को जिताएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed