फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime: Rs 13.70 lakh stolen by cutting ATM in Vaishali, SIT team engaged in investigation

Bihar Crime: वैशाली में एटीएम काटकर 13.70 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी SIT टीम

Wed, 30 Jul 2025 03:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 30 Jul 2025 03:19 PM IST
सार

Bihar: घटना की सूचना मिलते ही हाजीपुर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके साथ ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
Bihar Crime: Rs 13.70 lakh stolen by cutting ATM in Vaishali, SIT team engaged in investigation
एटीएम को गैस कटर से काटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाजीपुर जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र स्थित बागमल्ली गांव में देर रात बदमाशों ने एक बड़ा वारदात को अंजाम दिया। गांव में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर अपराधियों ने 13 लाख 70 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। घटना मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन

बुधवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने एटीएम मशीन टूटी हुई देखी, तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बैंक अधिकारियों के अनुसार, उक्त एटीएम में मंगलवार को ही करीब 4 लाख रुपये डाले गए थे, जबकि मशीन में पहले से भी रकम मौजूद थी।

विज्ञापन

पुलिस गश्ती वाहन को मारी टक्कर, भाग निकले बदमाश
बताया गया कि रात में गश्ती के दौरान पुलिस की एक टीम ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोकने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने गश्ती वाहन को टक्कर मार दी और वाहन लेकर छपरा की दिशा में फरार हो गए। पुलिस ने उनका करीब पांच किलोमीटर तक पीछा किया, लेकिन वे फरार होने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  युवती के अपहरण मामले में सीसीटीवी फुटेज वायरल, पुलिस ने आरोपी हिजबुल रहमान को किया गिरफ्तार

जांच में जुटी पुलिस, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही हाजीपुर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके साथ ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

एसपी के निर्देश पर SIT टीम गठित, लगातार छापेमारी
वैशाली के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। यह टीम घटना से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वैशाली से लेकर सारण (छपरा) जिले तक संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और बैंक अधिकारियों से भी संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है। इस वारदात ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed