फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: CCTV footage goes viral in girl's kidnapping case

Bihar News: युवती के अपहरण मामले में सीसीटीवी फुटेज वायरल, पुलिस ने आरोपी हिजबुल रहमान को किया गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 03:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 30 Jul 2025 03:09 PM IST
सार

Bihar: परिजनों का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस द्वारा समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसका नतीजा यह हुआ कि 29 जुलाई की शाम जब युवती दुकान से घर लौट रही थी, उसी दौरान हिजबुल रहमान ने उसे जबरन बाइक पर बैठा कर अपहरण कर लिया।

विज्ञापन
Bihar News: CCTV footage goes viral in girl's kidnapping case
सीसीटीवी फुटेज और आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीनगर थाना क्षेत्र के हाटगाछी गांव में एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना 29 जुलाई की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक को युवती को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले जाते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि आरोपी युवक युवती के विरोध के बावजूद उसे बाइक पर बैठा कर फरार हो जाता है। इस घटना के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया घटनाक्रम
युवती के पिता के अनुसार, आरोपी युवक की पहचान हिजबुल रहमान उर्फ आरजू के रूप में हुई है, जो मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखता है। पीड़िता लक्ष्मी कुमारी हिंदू समुदाय से है। पीड़िता के पिता ने बताया कि 27 जुलाई को आरोपी ने पहले उनकी पान की दुकान और फिर घर पर हंगामा किया था। इसके बाद उन्होंने 28 जुलाई को अलीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: प्रेम प्रसंग में युवती ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

परिजनों का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस द्वारा समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसका नतीजा यह हुआ कि 29 जुलाई की शाम जब युवती दुकान से घर लौट रही थी, उसी दौरान हिजबुल रहमान ने उसे जबरन बाइक पर बैठा कर अपहरण कर लिया।

एसआईटी गठित, आरोपी गिरफ्तार
घटना को गंभीरता से लेते हुए दरभंगा एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी के निर्देश पर बेनीपुर एसडीपीओ आशुतोष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हिजबुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed