फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime News Another murder in Sitamarhi panic due to finding the dead body of auto driver

Bihar Crime News: सीतामढ़ी में फिर हत्या, ऑटो चालक का शव मिलने से गांव में फैली सनसनी; पुलिस ने जांच की शुरू

Fri, 22 Aug 2025 01:47 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीतामढ़ी Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Fri, 22 Aug 2025 01:47 PM IST
सार

Bihar Crime News :  बिहार के सीतामढ़ी जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हत्या जैसे मामले थम नहीं रहे हैं। ऑटो ड्राइवर की हत्या करके शव को फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव को बरामद करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar Crime News Another murder in Sitamarhi panic due to finding the dead body of auto driver
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़, साथ ही मौके पर मौजूद पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों हुई लगातार हत्याओं के बाद अब एक और हत्या का मामला सामने आया है। ताजा घटना पकड़ी इलाके की है, जहां शुक्रवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक का शव लाकर फेंक दिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने शव को देखा और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन


दीपक दो दिनों से लापता था
मृतक की पहचान बथनाहा निवासी ऑटो चालक दीपक कुमार (28 वर्ष), पिता गुनौर महतो, के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दीपक दो दिनों से लापता था और उसकी खोजबीन चल रही थी। इस दौरान परिजनों ने थाने में भी सूचना दी थी, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया। सुबह बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बसहा गांव से उसका शव बरामद किया गया। ग्रामीणों के अनुसार दीपक की हत्या कर उसके शव को रात के अंधेरे में पकड़ी के पास फेंक दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi: 13000 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देने के बाद पीएम मोदी ने दिलाई लालटेन राज की याद, यह बातें कहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों से पूछताछ जारी
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है। वहीं, घटनास्थल की जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जिले में लगातार हो रही ह*त्याओं से लोगों के बीच दहशत का माहौल है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच कर अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

सीतामढ़ी में एक के बाद एक हत्या की घटनाओं ने प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराज़गी जता रहे हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Live PM Modi Bihar Visit Live: पीएम मोदी ने राजद-कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- जल्द ही शुरू होगा डेमोग्राफी मिशन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed