PM Modi Bihar Visit Live: 6 लेन केबल ब्रिज पर पीएम मोदी, बेगूसराय में भव्य स्वागत; गयाजी में क्या-क्या कहा?
{"_id":"68a7fd352c818c78d50e195f","slug":"pm-modi-bihar-visit-live-news-narendra-modi-begusarai-bihar-gaya-bihar-ganga-bridge-nda-bihar-election-2025-08-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi Bihar Visit Live: 6 लेन केबल ब्रिज पर पीएम मोदी, बेगूसराय में भव्य स्वागत; गयाजी में क्या-क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 22 Aug 2025 04:49 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 22 Aug 2025 04:49 PM IST
खास बातें
Bihar Election: पीएम नरेंद्र मोदी ने गयाजी से 13000 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इधर, पीएम के कार्यक्रम को लेकर सियासत भी शुरू हो गयी है। राजद सुप्रीमो ने तंज कसते हुए ऐसी बात कही, जिसकी चर्चा खूब हो रही है।
विज्ञापन
पीएम मोदी।
- फोटो : सोशल मीडिया।
लाइव अपडेट
03:46 PM, 22-Aug-2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना-बेगूसराय को जोड़ने वाले औंटा-सिमरिया 6 लेन केबल ब्रिज का उद्घाटन कर दिया है। गयाजी के बाद वह पटना जिले की सीमा पर औंटा के पास आए और फिर इस ब्रिज तक गाड़ी से आने के बाद पैदल चलकर पुल के ऊपर से ही नीचे की तरफ स्वागत में खड़े लोगों का अभिवादन किया। उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी थे। इस मौके पर दोनों ने एक साथ बेगूसराय की जनता का अभिनंदन किया।
12:39 PM, 22-Aug-2025
एनडीए सरकार जल्द ही डेमोग्राफी मिशन शुरू करने जा रही है
पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने तय किया है कि देश का भविष्य घुसपैठियों को तय करने नहीं देंगे। बिहार के युवाओं का भविष्य घुसपैठियों को बर्बाद करने नहीं देंगे। इस खतरे से निपटने के लिए मैंने डेमोग्राफी मिशन की शुरू करने का संकल्प लिया गया है। घुसपैठियों की बढ़ती संख्या देश के लिए चिंता का विषय है। सीमावर्ती इलाकों की डेमोग्राफी बदल रहा है। एनडीए सरकार जल्द ही डेमोग्राफी मिशन की शुरुआत करने जा रही है। कांग्रेस और राजद जैसे दल बिहार के गरीबों का हक छीनकर घुसपैठियों को देना चाहते हैं। यह सब वह वोटबैंक और तुष्टिकरण के लिए कर रहे हैं। उन्हें बिहार की कोई परवाह नहीं है। इसलिए लगातार सरकार का विरोध कर रहे हैं। लेकिन, हमलोगों को राजद और कांग्रेस की बुरी नजर से बिहार को बचाना है।

12:32 PM, 22-Aug-2025
हम संविधान की मर्यादा को तार-तार होते नहीं देख सकते हैं
पीएम मोदी ने कहा कि इतने वर्षों में हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा। जबकि पिछले 65 वर्षों में कांग्रेस ने कितना भ्रष्टाचार किया? यह देश की जनता जानती है। बिहार में राजद के भ्रष्टाचार के बारे में बच्चा-बच्चा जानता है। साथियों जेल से ही फाइलों पर साइन किए जा रहे थे। जेल से ही सरकारी आदेश निकाले जा रहे थे। नेताओं का अगर यही रवैया रहा तो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई कैसे लड़ी जा सकती है? हम संविधान की मर्यादा को तार-तार होते नहीं देख सकते हैं। इसलिए एनडीए सरकार एक ऐसा कानून लाई है, जिसके दायरे में देश का प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री भी आते हैं। अब चाहे मुख्यमंत्री हो या प्रधानमंत्री, अगर शिकायत मिली तो 30 दिन के अंदर जमानत मिलेगी। अगर जमानत नहीं ली तो 30 दिन के अंदर कुर्सी छोड़नी पड़ेगी। इसलिए जेल में रहते अब सत्ता का सुख नहीं भोग पाएंगे। लेकिन, साथियों यह कांग्रेस, राजद और वामदल वाले इस कानून का विरोध कर रहे हैं। और, कौन नहीं जानता है कि उनको किस बात का डर है। जिसने पाप किया होता है, वह अपने पाप को दूसरों से छिपाता है। इन सब का भी यही हिसाब है। यह राजद और कांग्रेस वाले कोई बेल पर बाहर है तो कोई अदालत के चक्कर काट रहे हैं। जो ऐसा कर रहे हैं, वही इस कानून का विरोध कर रहे हैं। वह सुबह-शाम मोदी को भांति-भांति की गाली दे रहे हैं। यह लोग इतने बौखलाए हुए हैं कि यह लोग जनहित के कामों का विरोध कर रहे हैं। हमारे राजेंद्र बाबू और बाबा साहेब ने सोचा भी नहीं होगा कि सत्ता के भूखे लोग जेल से सत्ता का सुख भोगेंगे।

12:28 PM, 22-Aug-2025
पीएम मोदी ने राजद और कांग्रेस पर तंज कसा
पीएम मोदी ने राजद और कांग्रेस पर तंज सकते हुए कहा कि उनके राज में कोई भी परियोजना समय से पूरी नहीं होती थी। अब एनडीए राज में समय सीमा के अंदर परियोजनाएं पूरी होती है। औंटा-सिमरिया छह लेन पुल का उद्घाटन करने का सौभाग्य बिहार के लोगों ने मुझे दिया। मेरा सौभाग्य देखिए जिस पुल का शिलान्यास मैंने किया, उसका लोकार्पण करने का आशीर्वाद भी आपने मुझे दिया। इस पुल से व्यापार तेज होगा। उद्योगों को ताकत मिलेगी। विकास के जिन प्रोजेक्ट की नींव एनडीए सरकार में रखी जाती है, वह पूरा होकर रखे इसके लिए सरकार पूरी ताकत झोंक देती है।

12:25 PM, 22-Aug-2025
पीएम मोदी ने पूछा- लालटेन राज में बिहार की क्या दुर्दशा थी?
पीएम मोदी ने लालू राज की याद दिलाते हुए कहा कि लालटेन राज में बिहार की क्या दुर्दशा थी? यह आपने जानते थे। लालटेन राज में यह धरती लाल आतंक के दहशत में थी। गयाजी जैसा शहर लालूटेन राज के दौरान अंधेरे में डूबा रहता था। उस राज में कितने बेगुनाहों के खून बहे, यह सब आप जानते हैं। माओवादियों की वजह से शाम के बाद कहीं आना-जाना मुश्किल था। हजारों गांवों में बिजली के खंभे नहीं पहुंचे थे। लालटेन वालों ने पूरे बिहार के भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया था। न शिक्षा थी न रोशनी। कई पीढ़ियों को पलायन के लिए मजबूर कर दिया था। बिहार के लोगों को राजद और उनके साथ सिर्फ अपना वोट बैंक मानते हैं। उन्हें गरीबों के मान सम्मान से कोई मतलब नहीं है। आपको याद होगा कि कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने मंच से कह दिया था कि अपने राज्य में बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। कांग्रेस का बिहार के लोगों के प्रति नफरत कोई भूल नहीं सकता है। तब राजद वाले गहरी नींद में सोए हुए थे। आज एनडीए कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों को जवाब दे रही है। बिहार के बेटे-बेटियों को यहीं रोजगार मिले और सम्मान की जिंदगी मिले, इसी सोच के साथ हमलोग काम कर रहे हैं।

12:19 PM, 22-Aug-2025
पाकिस्तान हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने बिहार की धरती से आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की धमकी थी। बिहार की धरती से लिया संकल्प कभी खाली नहीं जाता है। आज आप सबने देखा कि यह संकल्प पूरा हो गया। पाकिस्तान की एक भी मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाई। साथियों ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की नई लकीर खींच दी है। पहलगाम के गुनाहगारों को सजा मिली। पाकिस्तान हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सका। उधर से पाकिस्तान ड्रोन और मिसाइलें दाग रहा था लेकिन इधर से भारत इन ड्रोन और मिसाइलों को गिरा रहा था। भारत पाकिस्तान की मिसाइलों को हवा में तिनके की तरह बिखेर रहा था। अब भारत में आतंकवादी भेजकर हमले कराकर कोई बच नहीं सकेगा। अब आतंकी पाताल में ही क्यों नहीं छिप जाएं, भारत की मिसाइल उन्हें दफन करके रहेगी। अब भारत में आतंकी हमला कर कोई बच नहीं सकेगा। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाएं भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके रहेगी। साथियों बिहार का तेज विकास एनडीए सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए आज बिहार चौतरफा विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। बीते वर्षों में पुरानी समस्याओं के समाधान किए गए साथ ही नई तरक्की के रास्ते भी बनाए गए।

12:13 PM, 22-Aug-2025
पीएम मोदी ने कई विकास योजनाओं का शुभारंभ किया।
- फोटो : सोशल मीडिया।
पीएम मोदी ने दी 13 हजार करोड़ की विकास योजानाओं की सौगात
पीएम मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर पीएम ने सभी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही अमृत भारत और बुद्ध सर्किट मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद गरीब परिवार के लोगों को पीएम आवास योजना वाले घर की चाबी सौंपी। इसके बाद पीएम ने मगही में लोगों को प्रणाम किया। इसके बाद नीतीश सरकार की तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि आज बिहार को 13 हजार करोड़ की विकास योजानाओं की सौगात मिली है। साथियों मेरा एक बड़ा संकल्प है कि जब तक हर जरूरत मंद को पक्का घर नहीं मिल जाता, तब तक मोदी चैन से नहीं बैठेगा। इसी सोच के साथ पिछले 11 साल में चार करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर बनाकर दे दिए गए। अकेले बिहार में 38 लाख से अधिक आवास बनाए गए। गया जिले में भी दो लाख से अधिक परिवारों को अपना पक्का घर मिला। हमने सिर्फ चार दीवारी ही नहीं दी बल्कि गरीब को उसका स्वाभिमान भी दिया। इन घरों को बिजली, पानी, गैस कनेक्शन और शौचालय भी दिया। यानी गरीब परिवारों को सम्मान के साथ जीने की गारंटी भी मिली। आज मगध क्षेत्र के 16 हजार परिवारों को अपना घर दिया। यानी इस बार इन परिवारों में दिवाली और छठ पूजा की रौनक और भी ज्यादा होगी।

11:53 AM, 22-Aug-2025
पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने तय कर दिया है कि आने वाले पांच साल में बिहार में एक करोड़ युवाओं केा नौकरी और रोजगार देंगे। जान लीजिए बिहार में नए उद्योग लगाने के लिए हर प्रकार से विशेष सहायता दी जाएगी। बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। 2014 के बाद इस बार के बजट में बिहार को विशेष सौगातें दी गई। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार का कितना बुरा हाल था? पहले कोई ठीक से कपड़ा तक नहीं पहन पाता था? कोई महिलाओं के लिए काम नहीं किया। मुस्लिमों के लिए भी कोई काम नहीं किया। लेकिन, हमलोगों की सरकार बनी तो सब लोगों के लिए काम किया।

11:45 AM, 22-Aug-2025
सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : सोशल मीडिया।
सीएम नीतीश बोले- आप सभी लोगों को पीएम मोदी का स्वागत करना चाहिए
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी ज्ञान की धरती पर पधारें हैं, यह काफी खुशी की बात है। आप सभी लोगों को पीएम मोदी का स्वागत करना चाहिए। आज पीएम मोदी राज्य भर की बिजली, सड़क एवं नगर विकास से संबंधित 14 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जा रहा है। साथ ही दो ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया जा रहा है। इन सबकी लागत 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। इन सभी योजनाओं से बिहार को काफी लाभ होने वाला है। सीएम नीतीश कुमार फिर से लालू-राबड़ी राज की याद दिलाई। कहा कि 2005 से पहले कोई काम नहीं हुआ था। पहले वाले लोग कोई काम नहीं करते थे। सीएम नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि हमलोगों की सरकार में सब तरह से लोगों को फायदा देने का काम किया जा रहा है।

11:38 AM, 22-Aug-2025
गरीबों को सौर ऊर्जा लगाने के लिए मदद देगी सरकार
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार बिहार को आगे बढ़ाने का काम किया। पीएम मोदी से अपील करता हूं कि इसी तरह बिहार आइए। जिस बिहार में मात्र 350 मेगावाट बिजली की खपत होती थी, आज सीएम नीतीश कुमार ने घरेलु उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त कर दी। पीएम मोदी के निर्देश पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत जो भी पैसा गरीबों को सोलर लगाने में खर्च आएगा, वह बिहार सरकार देगी। इसमें केंद्र सरकार की सब्सिडी के अलावा बिहार सरकार की ओर से मदद राशि भी दी जाएगी।