फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime Motihari police arrested Lady Don with bounty of Rs 50,000 on her head

Bihar Crime: साध्वी की वेश में गया स्टेशन से पकड़ी गई 50 हजार की इनामी लेडी डॉन, हत्या-रंगदारी के कई मामले दर्ज

Tue, 08 Oct 2024 10:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 08 Oct 2024 10:42 PM IST
सार

मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोतिहारी पुलिस एसओजी और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लेडी डॉन को गया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लेडी डॉन पर 50 हजार का इनाम सरकार ने घोषित किया था।

विज्ञापन
Bihar Crime Motihari police arrested Lady Don with bounty of Rs 50,000 on her head
लेडी डॉन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी पुलिस, एसओजी और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लेडी डॉन को गया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लेडी डॉन पर 50 हजार का इनाम सरकार ने घोषित किया था। गिरफ्तार लेडी डॉन पर एक दर्जन से अधिक हत्या, हत्या का प्रयास सहित आपराधिक मामला दर्ज है। गिरफ्तार महिला प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी बताई जा रही है।

विज्ञापन


एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हत्या और लूट मामले में 50 हजार की इनामी अपराधी को मोतिहारी पुलिस ने गया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। महिला अपराधी पर दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। यह आजाद हिंद फौज नामक प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी हुई थी। पकड़ी दयाल एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में पताही थानाध्यक्ष कैलाश कुमार, पुअनि संजय कुमार के साथ पताही थाना की पुलिस बल एसओजी-8 और STF के द्वारा संयुक्त रूप से इसको गया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। यह पुलिस से बचने हेतु आर्ट ऑफ लिविंग में साध्वी का वेष बनाकर छुपकर रह रही थी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि पति की हत्या के बाद रीता सिंह का खौफ इतना बढ़ गया कि लोग उसे लेडीज डॉन कहते थे। पताही प्रखंड के वेतौना के चर्चित मुखिया स्वर्गीय जितेंद्र सिंह की यह पत्नी है। जितेंद्र सिंह की नक्सलियों ने साल 2005 में निर्मम तरीके से हत्या कर दिया था। पति की हत्या के बाद कई कारणों से इसका संबंध एक प्रतिबंधित संगठन से बना। साल 2011 के बाद आठ से अधिक आपराधिक घटनाओं कंस्ट्रक्शन कंपनी एवं ईंट भट्ठा संचालक से पर्चा फेंककर/गोली चलवाकर रंगदारी मांगना जिस दौरान हत्या/लूट/ऑर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराधों में इनकी भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पताही थाना क्षेत्र के वेतौना के चर्चित मुखिया जितेन्द्र सिंह थे। इनके ऊपर भी कई अपराधिक मामले दर्ज थे तथा नक्सलियों से अदावत के कारण नक्सलियों के टारगेट में थे। नक्सलियों के द्वारा साल 2005 में जितेन्द्र सिंह का हत्या कर दी गई, जिसके बाद रीता सिंह ने गांव छोड़ दिया और इसका प्रतिबंधित संगठन से नाता जोड़ लिया। इसके ऊपर कई अपराधिक मामले दर्ज होने लगे। पुलिस के लिए सरदर्द बनी इस महिला को गिरफ्तार करने हेतु 50 हजार का पुलिस ने इनाम रख दिया।


रीता सिंह पर पकड़ी दयाल थाना में हत्या के प्रयास का कांड संख्या 95/13, फेनहरा थाना में लूट और रंगदारी का कांड 65/15, पताही थाना में लूट का कांड 42/14 और 80/15 में विवैध कांड, 117/13 हत्या कांड 49/14 रंगदारी कांड और मधुबन थाना में रंगदारी का कांड संख्या 285/14 दर्ज है। पुलिस पकड़ से बचने के लिए इसने श्री-श्री रविशंकर आर्ट ऑफ लिविंग ज्वॉइन कर लिया, ताकि किसी को संदेह न हो सके। साध्वी के रूप में बिहार/झारखंड/कर्नाटक के कई जेल में जाकर इसने बंदियों को आर्ट ऑफ लिविंग की ट्रेनिंग देने का कार्य भी करने लगी। पुलिस से बचने के लिए इसने साध्वी का वेश बना लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed