फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime: Elderly man stabbed to death and his tongue cut news in Hindi

Bihar Crime: बुजुर्ग की चाकू गोदकर हत्या, जुबान भी काटी, शादी में गए थे घर के लोग; हत्याकांड से दहला सीतामढ़ी

Tue, 27 May 2025 06:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 May 2025 06:46 PM IST
सार

Bihar: मृतक के पुत्र सुरेश महतो ने बताया कि घटना के वक्त घर के सभी सदस्य एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने दूसरे गांव गए हुए थे। देर रात गांव के ही कुछ लोगों ने फोन कर उन्हें पिता की हत्या की सूचना दी। जब वे घर लौटे, तो देखा कि महावीर महतो का शव खून से लथपथ पड़ा था।

विज्ञापन
Bihar Crime: Elderly man stabbed to death and his tongue cut news in Hindi
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के बोखरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनौल गांव में सोमवार रात एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान महावीर महतो के रूप में हुई है। हमलावरों ने न सिर्फ उन्हें चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया, बल्कि उनकी जुबान तक काट दी, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही बोखरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कई पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में सेना के सम्मान में निकली 'जय हिंद यात्रा', कांग्रेस ने वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पुत्र सुरेश महतो ने बताया कि घटना के वक्त घर के सभी सदस्य एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने दूसरे गांव गए हुए थे। देर रात गांव के ही कुछ लोगों ने फोन कर उन्हें पिता की हत्या की सूचना दी। जब वे घर लौटे, तो देखा कि महावीर महतो का शव खून से लथपथ पड़ा था। उनके शरीर पर चाकुओं के कई गहरे निशान थे, और जुबान काटी गई थी।

सुरेश महतो ने शक जताया है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई हो सकती है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनके घर में चोरी हुई थी, जिसमें एक आरोपी को जेल भेजा गया था। संभव है कि यह वारदात उसी घटना की प्रतिक्रिया हो। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। वहीं, गांव में भय और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed