{"_id":"66a0f822382b80035a06716f","slug":"bihar-crime-divorced-mother-of-2-children-raped-in-sitamarhi-2-accused-including-mukhiya-representative-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: तलाकशुदा दो बच्चों की मां से दुष्कर्म; मुखिया प्रतिनिधि समेत दो पर आरोप, गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: तलाकशुदा दो बच्चों की मां से दुष्कर्म; मुखिया प्रतिनिधि समेत दो पर आरोप, गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी
Wed, 24 Jul 2024 06:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:18 PM IST
सार
Sitamarhi Crime: थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि पीड़िता का न्यायालय में इकबालिया बयान दर्ज कराने के बाद मेडिकल जांच कराई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतामढ़ी जिले के बोखरा थानाक्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म किया गया है। साथ ही उसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी गई है। मुखिया प्रतिनिधि समेत दो लोगों पर इस अपराध का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बोखरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो बच्चों मां एक तलाकशुदा महिला के साथ बलपूर्वक शारीरिक संबंध बनाने और उसका वीडियो बनाकर प्रसारित करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। तीन वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया गया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी में बुधनगरा गांव निवासी मोहम्मद अंजार व बुधनगरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद फैसल के अलावा अन्य को आरोपित किया है।
विज्ञापन
प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता का कहना है कि तीन वर्षों तक अंजार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसका वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो शादी का प्रलोभन दिया, मगर धोखा देकर उसका गर्भपात करा दिया। उसके बाद उसे असहाय और लाचार अवस्था में छोड़ दिया।
विज्ञापन
इसकी शिकायत जब पीड़िता ने मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद फैसल से की तो पंचायत में न्याय दिलाने के नाम पर उसे कोर्ट-कचहरी के जरिए इंसाफ दिलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर बाहर ले जाने लगा। उसने न्याय दिलाने के नाम पर यौन शोषण किया। न्याय न मिलने पर जब उसने अपने साथ छल होने की बात कही तो उसने अंजार के घर जाने की बात कही। जब वह 15 जून को अंजार के घर गई और अपने साथ घटित घटना के बारे में बताया तो इससे आक्रोशित उसके घर वालों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ दुर्व्यवहार किया।
इधर, इस मामले में नामजद आरोपी बनाए जाने पर मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद फैसल ने उसे पूरी तरह से गलत और निराधार बताया। उसने कहा कि उनका नाम राजनीतिक साजिश के तहत घसीटा जा रहा है। निष्पक्ष जांच होने पर सब पता चल जाएगा। थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि पीड़िता का न्यायालय में इकबालिया बयान दर्ज कराने के बाद मेडिकल जांच कराई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।