{"_id":"6633478f3ce8ea8afa0582b1","slug":"bihar-crime-body-of-youth-who-slept-in-house-at-night-was-found-hanging-from-tree-in-morning-in-bettiah-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: रात में घर में सोए युवक का शव सुबह पेड़ से लटका मिला, मुंह में कपड़ा भी ठूंसा गया; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: रात में घर में सोए युवक का शव सुबह पेड़ से लटका मिला, मुंह में कपड़ा भी ठूंसा गया; जानें पूरा मामला
Thu, 02 May 2024 01:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 02 May 2024 01:28 PM IST
सार
Bettiah Crime: थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टि मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजन द्वारा अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेतिया में रात को अपने कमरे में सोए युवक का शव सुबह एक पेड़ से लटका मिला। इस घटना की बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। वहीं, परिजन हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ ग्रामीण सूत्रों के अनुसार प्रेम प्रसंग में हत्या की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पेड़ पर लगभग 25 फिट ऊपर शव लटका मिला। मृतक के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यह घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के ओझा मठिया गांव की है। मृतक की पहचान बरवा सेमरा घाट के ओझा मठिया गांव निवासी मनकेश्वर शाह के बेटे सिकंदर कुमार उर्फ ननकी (18) के रूप में की गई है। वहीं, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।
विज्ञापन
इधर, मृतक के भाई उदय कुमार ने बताया कि प्रतिदिन उनके दोस्त रात में मिलने आते थे। रात में भी वे लोग आए और मेरे भाई की हत्या कर दी। हम लोग पांच भाई थे, अब चार भाई बच गए। साजिश के तहत मेरे भाई की हत्या की गई है। वहीं, घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की मां सुनरपति देवी रोते-बिलखते बेहोश हो जा रही है। उन्होंने भी बताया कि मेरे बेटे की सोची समझी साजिश के तहत हत्या की गई है। उसके मुंह में कपड़ा डालकर मारा गया है और पेड़ से लटका दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टि मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजन द्वारा अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।