{"_id":"66322b08ce30e9edc90e4237","slug":"bihar-crime-before-elections-a-person-shot-dead-in-broad-daylight-in-muzaffarpur-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: चुनाव से पहले मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: चुनाव से पहले मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
Wed, 01 May 2024 05:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 01 May 2024 05:14 PM IST
सार
Muzaffarpur Crime: एडिशनल एसपी सहरियार अख्तर ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है। इस मामले में एक व्यक्ति की मौत गोली लगने से हुई है। मृतक की पहचान मीनापुर क्षेत्र के निवासी अजय कुमार महाकाल के रूप में की गई है। अजय हाल में ही जेल से बाहर आया था और पूर्व से कई मामले उसके ऊपर दर्ज रहे हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ठीक चुनाव से पहले बेखौफ बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक शख्स की हत्या कर दी। काले रंग की बाइक से पहुंचे तीन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है। वहीं, दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से लोगों में दहशत भी बनी हुई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट में घुसकर ठेकेदार को गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के नेऊरा चौक के पास की बताई जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक ठेकेदार की पहचान अजय कुमार उर्फ महाकाल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। अजय कुमार हाल ही में जेल से बाहर आया था। अजय पर पहले आपराधिक घटनाओं में शामिल होने के मामले भी रहे हैं।
विज्ञापन
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि अजय कुमार नेउरा चौक पर एक कंस्ट्रक्शन साइट पर अपने लोगों के साथ मौजूद थे। तभी काले रंग की बाइक से तीन अपराधी हथियार से लैस होकर आए और गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान अन्य लोग और मजदूर मौके पर से अपनी जान बचाकर निकल गए। वहीं, गोली लगने से अजय कुमार तत्काल गिर पड़े। उसके बाद सभी अपराधी बाइक से वापस उसी दिशा में फरार हो गए, जिधर से आए थे। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिर घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी सहरियार अख्तर ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है। इस मामले में एक व्यक्ति की मौत गोली लगने से हुई है। मृतक की पहचान मीनापुर क्षेत्र के निवासी अजय कुमार महाकाल के रूप में की गई है। अजय हाल में ही जेल से बाहर आया था और पूर्व से कई मामले उसके ऊपर दर्ज रहे हैं। इसके अलावा शिवहर जिले में भी उसपर मामला दर्ज रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। बाइक सवार अपराधियों की पहचान की जा रही है। मुजफ्फरपुर की ओर से सभी आए थे और घटना को अंजाम देकर वापस शहर की ओर लौट गए।