फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime: Accused of robbery and murder in Gujarat jewellery shop arrested from Vaishali

Bihar Crime: गुजरात में ज्वेलरी दुकान लूट व हत्या का आरोपी वैशाली से दबोचा गया, देशी पिस्तौल भी बरामद

Sun, 30 Nov 2025 05:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 30 Nov 2025 05:37 PM IST
सार

Bihar: गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने गुजरात के सूरत में संचालित आभूषण दुकान लूट और हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। वहीं बरामद पिस्तौल किससे खरीदा, इसका भी खुलासा किया है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Accused of robbery and murder in Gujarat jewellery shop arrested from Vaishali
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार एसटीएफ की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बिदुपुर थाना पुलिस ने मधुरापुर गांव से गुजरात में आभूषण दुकान में लूट के दौरान दुकानदार की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी को एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी पिंटू पासवान, पिता रविन्द्र पासवान, ग्राम बभनी मठ खौकसा कल्याण बुजुर्ग, थाना देसरी, जिला वैशाली का निवासी है। उस पर गुजरात में सोना दुकान लूट व हत्या के मामले सहित वैशाली जिले के आठ थानों में लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

सदर एसडीओ सुबोध कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी पिंटू पासवान फरारी के दौरान अपने मौसेरे भाई राहुल कुमार (पिता रघुवंश पासवान, मधुरापुर, बिदुपुर) के घर में ठहरा हुआ है और किसी गंभीर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना सत्यापित करने के बाद सदर एसडीओ के नेतृत्व में बिदुपुर पुलिस एवं एसटीएफ टीम ने संयुक्त छापेमारी कर आरोपी को हथियार सहित धर-दबोचा।

विज्ञापन


पढ़ें:  काम में लापरवाही पर बनियापुर थानाध्यक्ष निलंबित, 7 दिन में जवाब तलब; चाकूबाजी कांड से जुड़ा है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने गुजरात के सूरत में संचालित आभूषण दुकान लूट और हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। वहीं बरामद पिस्तौल किससे खरीदा, इसका भी खुलासा किया है। पुलिस ने पिंटू पासवान के खिलाफ बिदुपुर थाना कांड संख्या 677/25 के तहत आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

C
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed