Bihar: हत्याकांड के आरोपी से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद छोड़ा
Bihar: शशि कुमार के अचानक मोबाइल बंद होने और संपर्क न होने से उनके घरवाले परेशान हो गए थे। छोटे भाई मोनू कुमार ने पाटलिपुत्रा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद स्वजन और कांग्रेस के नेता खोजबीन करते हुए हाजीपुर पहुंचे, जहां पता चला कि पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली कांग्रेस के यूथ विंग एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और गोपालगंज निवासी शशि कुमार उर्फ चुन्नू सिंह को हाजीपुर पुलिस ने एक हत्या के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। बाद में पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
जानकारी के अनुसार, 15 दिसंबर 2023 को हाजीपुर के एसडीओ रोड पर वकील अमरेश कुमार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से मुख्य आरोपी निलेश कुमार सहित अन्य फरार थे। एसपी ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया। एक दिल्ली, दूसरी अररिया और तीसरी हाजीपुर में तैनात की गई। दिल्ली पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी निलेश कुमार को दबोच लिया।
मुख्य आरोपी से पूछताछ में कुछ सुराग मिले, जिनके आधार पर पुलिस ने कांग्रेस नेता शशि कुमार को हाजीपुर नगर थाना बुलाकर पूछताछ की। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में कांग्रेस नेता और मुख्य आरोपी के बीच पैसों के लेन-देन और एक वाहन से जुड़ा मामला सामने आया। हालांकि, पुलिस ने इस पर आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से इनकार किया है।
पढ़ें: हेलमेटधारी ने दिनदहाड़े उड़ाई बाइक, मालिक दौड़ते रह गए पीछे
इससे पहले, शशि कुमार के अचानक मोबाइल बंद होने और संपर्क न होने से उनके घरवाले परेशान हो गए थे। छोटे भाई मोनू कुमार ने पाटलिपुत्रा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद स्वजन और कांग्रेस के नेता खोजबीन करते हुए हाजीपुर पहुंचे, जहां पता चला कि पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है।
15 दिसंबर 2023 की शाम चली थी गोली
गौरतलब है कि 15 दिसंबर 2023 की शाम वकील अमरेश कुमार अपनी स्कूटी गेट के अंदर खड़ा कर रहे थे, तभी निलेश कुमार, तेज प्रताप और एक अज्ञात युवक वहां पहुंचे। निलेश ने पिस्टल से अमरेश पर गोली चला दी, जो कमर में लगी। हमले के बाद तीनों आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। अमरेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गुमशुदगी रिपोर्ट में दर्ज है कि शशि कुमार पिछले आठ साल से पटना के इंद्रपुरी में किराए के मकान में रहते हैं। 11 अगस्त की रात वह अपने मित्र विपिन कुमार सिंह से मिलने पाटलिपुत्रा गए थे। 12 अगस्त की सुबह होटल से अपने घर गोपालगंज जाने की बात कहकर निकले, लेकिन वहां नहीं पहुंचे और मोबाइल भी बंद हो गया। मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर बिहार लाने की तैयारी चल रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में विस्तृत जानकारी जल्द ही वरीय अधिकारी देंगे।