फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Board Exam: Three feet tall 10th class student Rupa says No one can measure height of my courage

Bihar: लंबाई महज तीन फीट, जज्बा उससे भी बड़ा; परीक्षार्थी रूपा बोलीं- मेरे हौसले की ऊंचाई कोई नाप नहीं सकता

Fri, 16 Feb 2024 12:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 16 Feb 2024 12:35 PM IST
सार

Bihar Board Matriculation Exam: तीन फीट की परीक्षार्थी रूपा ने बताया कि मेरे पिताजी छोटे किसान हैं और मैं मड़वन हाई स्कूल में पढ़ती हूं और आगे एक पुलिस अफसर बनना चाहती हूं। मैं अपने गांव और बिहार का नाम ऊंचा करना चाहती हूं।

विज्ञापन
Bihar Board Exam: Three feet tall 10th class student Rupa says No one can measure height of my courage
पुलिस अफसर बनना चाहती हैं रूपा कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे बिहार में मैट्रिक परीक्षा 2024 की शुरुआत के साथ ही अलग-अलग केंद्र पर आने वाले परीक्षार्थियों का जज्बा देखने वाला है। इसी दौरान मुजफ्फरपुर के एक केंद्र पर बिहार बोर्ड की परीक्षा देने आईं मड़वन प्रखंड निवासी रूपा कुमारी की लंबाई महज ही 38 इंच है, यानी तीन फीट। लेकिन उनके हौसले और सपने काफी बड़े हैं।

विज्ञापन


बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को परीक्षा के दूसरे दिन सुबह पहली पाली में जब मात्रा भाषा के पेपर देने उम्मीदवार परीक्षा सेंटर पहुंचे तो समय से पहले ही रूपा सबसे पहले आकर लाइन में लग गईं। इनके जज्बे को देखकर हर कोई सलाम कर रहा है। यही नहीं परीक्षा केंद्र के शिक्षक भी रूपा के हौसले को सलाम कर रहे हैं।
विज्ञापन



 
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के डॉल्फिन परीक्षा केंद्र पर पहुंचीं रूपा ने बताया कि उनकी काफी बेहतर तैयारी है और पढ़ लिख कर एक पुलिस अफसर बनना है। इसके लिए वह तैयारी कर रही हैं। रूपा ने आगे कहा कि हमारी लंबाई 38 इंच है, लेकिन हमारे हौसले की ऊंचाई कोई नाप नहीं सकता। रूपा ने बताया है कि मेरे पिताजी छोटे किसान हैं और मैं खलीलपुर गांव की रहने वाली हूं। मड़वन हाई स्कूल में पढ़ती हूं और पढ़-लिखकर एक पुलिस अफसर बनना चाहती हूं और अपने गांव और बिहार का नाम ऊंचा करना चाहती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed