फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar BJP MLA Vinay Bihari gave controversial statement about not being made minister

Bihar: BJP के इस विधायक ने मंत्री न बनाए जाने को लेकर दिया विवादित बयान, अपने ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 26 Feb 2025 09:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Feb 2025 09:22 PM IST
सार

MLA Vinay Bihari: भाजपा के एक विधायक ने मंत्री न बनाए जाने को लेकर विवादित बयान दिया है। विधायक ने अपने ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Bihar BJP MLA Vinay Bihari gave controversial statement about not being made minister
विधायक विनय बिहारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बीजेपी के एक विधायक का बयान चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, विधायक ने मंत्री न बनाए जाने से नाराज होकर अपने ही सरकार को घेरा है।

विज्ञापन


दरअसल, पश्चिमी चंपारण में लौरिया विधानसभा के बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में आयोजित मधानी महोत्सव में शिरकत किए थे। कार्यक्रम के बाद अमर उजाला के टीम से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि इस वक्त सरकार में मंत्री बनना दो बातों पर निर्भर करता है, एक आपका नसीब कैसा है और दूसरा आपके पास पैसा कितना है।
विज्ञापन


अप्रत्यक्ष रूप से विधायक ने सरकार को घेरते हुए यह कहा है कि विधायक बनने के लिए धनबल होना जरूरी है। वहीं, विधायक के इस तरह के दावे से ऐसा प्रतीत हो रहा है, एनडीए गठबंधन में किसी विधायक को मंत्री बनने के लिए धन बल का प्रयोग करना पड़ता है। बता दें कि विनय बिहारी पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया विधानसभा से लगातार तीन बार से विधायक बनते आ रहे हैं। वह एक बार निर्दलीय और दो बार बीजेपी के टिकट पर विधायक बने हैं। वह पूर्व में बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed