{"_id":"67bf38b5b33c71710b074606","slug":"bihar-bjp-mla-vinay-bihari-gave-controversial-statement-about-not-being-made-minister-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: BJP के इस विधायक ने मंत्री न बनाए जाने को लेकर दिया विवादित बयान, अपने ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: BJP के इस विधायक ने मंत्री न बनाए जाने को लेकर दिया विवादित बयान, अपने ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Wed, 26 Feb 2025 09:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 26 Feb 2025 09:22 PM IST
सार
MLA Vinay Bihari: भाजपा के एक विधायक ने मंत्री न बनाए जाने को लेकर विवादित बयान दिया है। विधायक ने अपने ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विधायक विनय बिहारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बीजेपी के एक विधायक का बयान चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, विधायक ने मंत्री न बनाए जाने से नाराज होकर अपने ही सरकार को घेरा है।
विज्ञापन
दरअसल, पश्चिमी चंपारण में लौरिया विधानसभा के बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में आयोजित मधानी महोत्सव में शिरकत किए थे। कार्यक्रम के बाद अमर उजाला के टीम से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि इस वक्त सरकार में मंत्री बनना दो बातों पर निर्भर करता है, एक आपका नसीब कैसा है और दूसरा आपके पास पैसा कितना है।
विज्ञापन
अप्रत्यक्ष रूप से विधायक ने सरकार को घेरते हुए यह कहा है कि विधायक बनने के लिए धनबल होना जरूरी है। वहीं, विधायक के इस तरह के दावे से ऐसा प्रतीत हो रहा है, एनडीए गठबंधन में किसी विधायक को मंत्री बनने के लिए धन बल का प्रयोग करना पड़ता है। बता दें कि विनय बिहारी पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया विधानसभा से लगातार तीन बार से विधायक बनते आ रहे हैं। वह एक बार निर्दलीय और दो बार बीजेपी के टिकट पर विधायक बने हैं। वह पूर्व में बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
विज्ञापन