फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Basketball competition started today after 20 years under hosting of BRABU Industry Minister inaugurated

Bihar: 20 साल बाद BRABU की मेजबानी में आज से शुरू हुई बास्केटबॉल प्रतियोगिता, उद्योग मंत्री ने किया उद्घाटन

Thu, 26 Dec 2024 04:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 26 Dec 2024 04:46 PM IST
सार

20 साल बाद BRABU की मेजबानी में आज से महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्योग मंत्री ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Bihar Basketball competition started today after 20 years under hosting of BRABU Industry Minister inaugurated
बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के बाबा साहब भीमराव आंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी की अगुआई में गुरुवार से ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी की प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें कुल 22 टीमें भाग ले रही हैं, जो कि 30 दिसंबर तक टूर्नामेंट होगा। राज्य सरकार में उद्योग और पर्यटन विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

विज्ञापन


आपको बता दें कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी की इस बार मेजबानी में ईस्ट जोन की इंटर यूनिवर्सिटी वूमेन बास्केटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई है। आज से इसमें कुल 22 विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें आज के पहले मैच में रामेदेवी वूमंस यूनिवर्सिटी का सामना अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से हो रहा है। इसका यह भी आयोजन मुजफ्फरपुर शहर के एलएन मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट संस्थान में कराया जा रहा है। आज इसका उद्घाटन भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की पूर्व कप्तान दिव्या सिंह शामिल हुईं।
विज्ञापन


आज के इस खेल की उद्घाटन की अध्यक्षता बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीसी राय ने किया। इस अवसर पर उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इसके अलावा सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर झपहां के डीआइजी राकेश कुमार भी बतौर ही विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, आज के उद्घाटन मैच में रामेदेवी वूमंस यूनिवर्सिटी का भी सामना अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से होना है। आज के बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव डॉ. कांतेश कुमार ने बताया कि सभी मैचों से लेकर और इसके उद्घाटन और समापन समारोह का भी हम लाइव प्रसारण यू ट्यूब चैनल पर करेंगे। यह प्रसारण स्पोर्ट्स काउंसिल के माध्यम से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां होने वाले कुल मैच में पांच दिनों में 26 मैच होंगे। टूर्नामेंट जो कि 30 दिसंबर तक होना है, इसका आयोजन जिसमें में पांच दिनों में कुल 26 मुकाबले खेले जाएंगे। जबकि पहले दिन आठ मैच का आयोजन किया जाएगा। सभी टीमों को कुल चार ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए और डी में पांच-पांच तो बी और सी ग्रुप में छह-छह टीमों को स्थान मिला है। जहां पहले राउंड में नाकआउट मुकाबले होंगे और इसमें कुल 18 मैच होंगे। दूसरे राउंड में लीग मैचों की शुरुआत 29 दिसंबर से होगी, जबकि इसमें कुल छह मैच खेले जाएंगे। पहले राउंड में सभी ग्रुप से एक-एक शीर्ष टीम होगी। उसके बाद इनके बीच लीग मुकाबले होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed