फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Attempt to spoil atmosphere by spreading rumors through social media in Muzaffarpur

Bihar News: सोशल मीडिया के जरिए अफवाह उड़ा माहौल खराब करने की कोशिश, पुलिस ने संभाला मोर्चा, ये रहा पूरा मामला

Fri, 01 Nov 2024 01:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 01 Nov 2024 01:16 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दिवाली के दिन सोशल मीडिया के जरिए अफवाह उड़ाकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और मोर्चा संभाल लिया।

विज्ञापन
Bihar Attempt to spoil atmosphere by spreading rumors through social media in Muzaffarpur
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया अफवाह के चलते माहौल को खराब करने की कोशिश की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए माहौल को शांतिपूर्ण बनाया। मामला मिठनपुरा थाना एरिया का है। मौके पर आधी रात को ही पहुंचे एएसपी टाउन ने कहा, शांति व्यवस्था को खराब करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और QRT के जवान ने कार्रवाई करते हुए भीड़ को खदेड़ा और माहौल को शांत किया। मौके पर पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया। अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। बताया जा रहा है अफवाह होने की वजह से भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई और देखते ही देखते लोगों में गुस्सा और नाराजगी दिखी। उसके बाद इस मामले की सूचना पर कई थाने की पुलिस बल को बुलाया गया और भीड़ को हटाया गया है। इस दौरान पुलिस भी मौके पर कैंप कर रही है।
विज्ञापन




पूरे मामले में एएसपी टाउन भानुप्रताप सिंह ने बताया कि आधी रात को डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि दो पक्ष में तनाव की स्थिति है। उसके बाद पुलिस की टीम और फोर्स को मौके पर भेजा गया है। सोशल मीडिया के जरिए कुछ अफवाह फैलाने का काम किया था, जिसके बाद पुलिस की तत्परता से इसको रोक दिया गया है। दिवाली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था हर जगह पर तैनात थी। सोशल मीडिया के जरिए एक पक्ष के द्वारा प्रचारित प्रसारित किया जा रहा था, जिसके बाद लोगों की भीड़ जुटने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी वरीय अधिकारी को मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया गया है। अभी मौके पर सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। माहौल शांत है, सोशल मीडिया पर अफवाह को उड़ाने वाले की पहचान की गई है, कार्रवाई किया जाएगा। समाज में शांति व्यवस्था को खराब करने वाले को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।


जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर सुब्रत सेन ने बताया कि कल देर रात कुछ लोगों ने एक मूर्ति स्थापित करने की कोशिश की थी। उस जगह पर पहले से एक पंचायत का फैसला हो चुका था कि उक्त जगह पर कोई नया निर्माण नहीं किया जाएगा। फिलहाल, शांति समिति के लोगों के साथ बैठक कर मामले को सुलझा लिया गया है। वहीं, पुलिस की तैनाती कर दी गई है, जो अगले कुछ समय तक कायम रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed