फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Politics: Prashant Kishor in Trouble Over Totpunjia Neta' Remark BJP MP Sends Legal Notice

Bihar Politics: 'टुटपुंजिया नेता' कहकर बुरे फंसे प्रशांत किशोर, भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने भेजा कानूनी नोटिस

Mon, 01 Sep 2025 03:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 01 Sep 2025 03:45 PM IST
सार

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने अपने बयान में आरोप लगाया था कि बेतिया शहर में बन रहे फ्लाईओवर की अलाइनमेंट जानबूझकर बदली गई ताकि सांसद डॉ. संजय जायसवाल के पेट्रोल पंप को फायदा मिल सके। इतना ही नहीं, उन्होंने सांसद को टुटपुंजिया नेता भी कहा था।

विज्ञापन
Bihar Politics: Prashant Kishor in Trouble Over Totpunjia Neta' Remark BJP MP Sends Legal Notice
भाजपा सांसद व प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला
loader

विस्तार

पश्चिम चंपारण से भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस बेतिया में 27 अगस्त को दिए गए एक बयान को लेकर जारी किया गया है। सांसद ने इस बयान को झूठा, भ्रामक और उनकी साख को धूमिल करने वाला बताया है।

विज्ञापन

दरअसल, प्रशांत किशोर ने अपने बयान में आरोप लगाया था कि बेतिया शहर में बन रहे फ्लाईओवर की अलाइनमेंट जानबूझकर बदली गई ताकि सांसद डॉ. संजय जायसवाल के पेट्रोल पंप को फायदा मिल सके। इतना ही नहीं, उन्होंने सांसद को टुटपुंजिया नेता भी कहा था।

विज्ञापन


पढ़ें; नीतीश के मंत्री ने टिटही से की तेजस्वी की तुलना, बोले; 'दिन में मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं'

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि फ्लाईओवर की अलाइनमेंट में कोई बदलाव नहीं हुआ है और न ही पेट्रोल पंप डॉ. संजय जायसवाल या उनके परिवार का है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि पेट्रोल पंप एक रिश्तेदार के नाम पर है। इसे भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 356 के तहत दंडनीय अपराध करार दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed