{"_id":"66c446f107dc9e90ef0e2c50","slug":"bettiah-news-wireless-operator-posted-on-duty-at-police-station-died-due-to-sudden-deterioration-in-health-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: थाने में ड्यूटी पर तैनात वायरलेस ऑपरेटर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: थाने में ड्यूटी पर तैनात वायरलेस ऑपरेटर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, परिजनों में कोहराम
Tue, 20 Aug 2024 01:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 20 Aug 2024 01:04 PM IST
सार
Bettiah News: मृतक के बेटे विवेक कुमार ने बताया कि उसके पिता योगापट्टी थाने में वायरलेस ऑपरेटर पद पर पिछले चार वर्षों से पदस्थापित थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और सोमवार की देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक वायरलेस ऑपरेटर वर्मा शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया में ड्यूटी पर तैनात एक वायरलेस ऑपरेटर की अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद से परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है। यह घटना जिले के योगापट्टी थाना की है। मृतक की पहचान जिले के शिकारपुर थानाक्षेत्र के रोआरी गांव निवासी वर्मा शर्मा के रूप में की गई है। इधर, पुलिस ने शव को जीएमसीएच बेतिया में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि सोमवार दोपहर थाने में तैनात वायरलेस ऑपरेटर वर्मा शर्मा की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसके बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। फिर थाने के अन्य पुलिसकर्मी उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी ले गए। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। उसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें जीएमसीएच बेतिया ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान जिले के शिकारपुर थानाक्षेत्र के रोआरी गांव निवासी वर्मा शर्मा के रूप में हुई है। मामले में परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक के बेटे विवेक कुमार ने बताया कि उसके पिता योगापट्टी थाने में वायरलेस ऑपरेटर पद पर पिछले चार वर्षों से पदस्थापित थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और सोमवार की देर रात उनकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और कागजी प्रक्रिया पूरी करने में लगी हुई है।
विज्ञापन