फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News: Teen died after being hit by a truck, family inconsolable; driver arrested

Bihar News: ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल; ड्राइवर गिरफ्तार

Sat, 16 Nov 2024 06:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 16 Nov 2024 06:34 PM IST
सार

Bettiah News: मझौलिया थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवा दिया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की विस्तृत जांच जारी है। 
 

विज्ञापन
Bettiah News: Teen died after being hit by a truck, family inconsolable; driver arrested
शोक में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया के मझौलिया थानाक्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों सहित स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया और आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अहवर शेख निवासी कृष्णा चौरसिया के इकलौते बेटे आकाश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आकाश आवश्यक सामान खरीदने के लिए अहवर कुड़िया बाजार जा रहा था। इसी दौरान नानो सती से जगदीशपुर की ओर जा रहे एचपी गैस लदे ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा अहवर कुड़िया पंचायत भवन के पास हुआ। 
विज्ञापन



 
घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से आरोपी ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मझौलिया थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवा दिया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की विस्तृत जांच जारी है। 

 
बताया जा रहा है कि मृतक आकाश कुमार अपने परिवार का इकलौता चिराग था। हादसे ने पूरे परिवार और गांव को शोक में डुबो दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के उपायों की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed