फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News: Student injured in a road accident dies during treatment, condition of other youth is critical

Bihar News: बेतिया में सड़क हादसे में घायल हुए छात्र की इलाज के दौरान मौत, दूसरे युवक की हालत गंभीर

Fri, 16 Aug 2024 01:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 16 Aug 2024 01:46 PM IST
सार

Bettiah News: थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी चालक की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Bettiah News: Student injured in a road accident dies during treatment, condition of other youth is critical
मृतक सेराज आलम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में सड़क हादसे में घायल हुए छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसके पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बगहा पुलिस जिले के भैरोगंज की है। बताया जा रहा है कि कार-बाइक की टक्कर में छात्र की मौत हुई है। मृत छात्र की पहचान भैरोगंज तोनवा त्रिभवनी निवासी अमरदीन मियां के बेटे सेराज आलम (14) के रूप में हुई है, जो लक्ष्मीपुर हाई स्कूल के वर्ग 9वीं का छात्र है। जबकि पीछे बैठे दूसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे का शिकार हुए दोनों छात्र बाइक से किसी अन्य जगह गए हुए थे। वहां से वे अपने घर को वापस लौट रहे थे। बारिश भी हो रही थी। इसी दौरान भैरोगंज पेट्रोल पंप के पास मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गई। दोनों घायल सड़क पर छटपटाने लगे। उसके बाद आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को आनन-फानन में इलाज के लिए भैरोगंज अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल सेराज आलम को बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा रेफर कर दिया गया। वहीं, अनुमंडलीय अस्पताल बगहा ले जाने के दौरान गुरुवार की देर रात उसकी मौत हो गई। दूसरे घायल युवक का इलाज भैरोगंज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। हालांकि उसकी पहचान नहीं हो सकी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन




इधर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि दुर्घटना स्थल पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दिशा में पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस क्षेत्र में गति नियंत्रण के लिए कदम उठाने की मांग की। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी चालक की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed