{"_id":"674046996281398a440f1111","slug":"bettiah-news-infant-thrown-from-roof-died-on-spot-incident-caused-sensation-in-area-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सभी सो रहे थे... तभी महिला ने दुधमुंहे बच्चे को छत से फेंका, मौके पर मौत; घटना से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सभी सो रहे थे... तभी महिला ने दुधमुंहे बच्चे को छत से फेंका, मौके पर मौत; घटना से फैली सनसनी
Fri, 22 Nov 2024 02:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:23 PM IST
सार
Bettiah News: बेतिया में एक महिला ने सभी के सो जाने के बाद दुधमुंहे बच्चे को छत से सड़क पर फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां छह माह के एक मासूम बच्चे को छत से फेंकने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना जिले के नगर थानाक्षेत्र के नया टोला इलाके की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान शाहिद अली के छह माह के बेटे सादिक अली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
रात में हुई घटना, सुबह फैली सनसनी
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात परिवार के सभी सदस्य अपने घर में दरवाजे बंद कर सो रहे थे। सुबह मोहल्ले में हल्ला मचा कि एक बच्चा सड़क पर पड़ा है। शोर सुनकर परिवार और आसपास के लोग बाहर निकले, तो उन्होंने देखा कि बच्चा सड़क पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। बच्चे की मां ने दावा किया कि उसकी ननद फिरोजी खातून ने ही मासूम को छत से फेंक दिया। परिजनों के बीच इस खुलासे से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया
पुलिस ने मृत बच्चे की ननद फिरोजी खातून को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी महिला के इस कदम के पीछे क्या वजह थी, इसे लेकर पुलिस विभिन्न कोणों से जांच कर रही है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंच चुकी है और सबूत इकट्ठा कर रही है।
विज्ञापन
परिजनों में कोहराम, इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म
घटना के बाद मृत बच्चे के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, पुलिस अभी तक मामले के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। नगर थाना पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि आखिर महिला ने ऐसा घातक कदम क्यों उठाया।