फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah: Married man raped minor by tying her hands and feet, accused absconded with cash and jewellery; FIR

Bihar Crime: शादीशुदा शख्स ने हाथ-पैर बांधकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी नकदी-जेवर लेकर फरार; FIR दर्ज

Sat, 30 Mar 2024 01:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 30 Mar 2024 01:10 PM IST
सार

Bettiah Crime: थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिग पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म के मामले की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी व्यक्ति शादीशुदा है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटनास्थल पर जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bettiah: Married man raped minor by tying her hands and feet, accused absconded with cash and jewellery; FIR
नाबालिग बालिका से दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के बेतिया में शादीशुदा शख्स द्वारा एक नाबालिग बालिका से उसके हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और मामले की जांच-पड़ताल में लग गई है। घटना जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपी युवक की पहचान गांव के जिशान कुमार के रूप में की गई है। अभी भी वह पुलिस पकड़ से बाहर है। मामले में पीड़ित नाबालिग ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 
प्राथमिकि के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव स्थित अपने घर में अकेली सो रही थी। घर का दरवाजा हवा लगने के लिए खुला छोड़ा था। रात में अचानक नींद खुली तो जिशान उसके बिस्तर पर बैठा था, जिसको देखकर वह डर गई और शोर मचाना चाहा। तभी आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और बातें करके उसे लुभाने लगा। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके हाथ-पैर बांधकर जबरदस्ती उसके कपड़े खोल दिए और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसको रोते-बिलखते छोड़ फिर दुष्कर्म करने की धमकी दी और घर में रखे जेवर और रुपये लेकर फरार हो गया। वहीं, घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

 
इधर, थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि नाबालिग पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म के मामले की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी व्यक्ति शादीशुदा है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेज दिया गया है। बेतिया में 164 के बयान के लिए उसे न्यायालय में भी भेजा जाएगा। न्यायालय में बयान के बाद पीड़िता को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल पर जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। हर हाल में उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed