फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah Crime: young man talking to his female friend was brutally beaten by some youths, girl was gang-raped

Crime: अपनी दोस्त से बात कर रहे युवक को कुछ लोगों ने पीटा; फिर छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, हालत नाजुक

Wed, 27 Nov 2024 02:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 27 Nov 2024 02:11 PM IST
सार

Bettiah Crime: एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने जनता को आश्वस्त किया है कि मामले की त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर चारों आरोपियों को सजा दिलाने के लिए कोर्ट में पुख्ता सबूत पेश किए जाएंगे।

विज्ञापन
Bettiah Crime: young man talking to his female friend was brutally beaten by some youths, girl was gang-raped
स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 19 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यह घटना मनुआपुल थानाक्षेत्र की है और इसे चार युवकों ने सुनसान इलाके में अंजाम दिया। इससे पहले पीड़िता के साथ मौजूद 22 वर्षीय युवक के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन

 
सुनसान जगह में घटी दिल दहला देने वाली घटना
जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार देर शाम की है। पीड़िता अपने दोस्त के साथ शहर से चार किलोमीटर दूर वैष्णवी कॉलोनी के पास एक सुनसान इलाके में बैठी थी। इसी दौरान चार युवक वहां पहुंचे और दोनों को घेर लिया। युवक ने पहले तो लड़की के दोस्त को बेरहमी से पीटा और फिर लड़की को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

 
पीड़िता की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही मनुआपुल थानाध्यक्ष सुधा कुमारी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पीड़िता को तत्काल इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (जीएमसीएच) बेतिया में भर्ती कराया। पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की। घटना के 12 घंटे के भीतर ही सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवकों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है। थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है, जिसमें उसने घटना की पूरी जानकारी दी।
 
उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विवेक दीप भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय पुलिस को सख्त निर्देश दिए कि मामले की तह तक जाकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

 
इलाके में आक्रोश, सुरक्षा पर सवाल
इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच भारी आक्रोश है। सुनसान जगहों पर सुरक्षा के अभाव को लेकर लोग पुलिस प्रशासन से सवाल कर रहे हैं। घटना के बाद इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने जनता को आश्वस्त किया है कि मामले की त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर चारों आरोपियों को सजा दिलाने के लिए कोर्ट में पुख्ता सबूत पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed