फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news young woman dead body found on river fear of murder police investigation today news

Bihar News: सीमा पर बहने वाली नदी किनारे युवती का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, हत्या कर फेंकने की आशंका

Thu, 27 Feb 2025 04:57 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 04:57 PM IST
सार

Bettiah News: बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर बहने वाली नदी किनारे एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन
Bettiah bihar news young woman dead body found on river fear of murder police investigation today news
घटना स्थल पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमा पर बहने वाली नदी किनारे एक ही व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग तरह की बातें कर रहे हैं। चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ लोग हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जता रहे हैं। घटना बगहा पुलिस जिले के उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर बहने वाली बांसी नदी की है। जहां नदी किनारे एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

विज्ञापन


शव की सूचना मिलते ही दोनों राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सीमा विवाद के कारण शव को घंटों तक उठाया नहीं जा सका। बगहा के भितहा थाना और यूपी के विशुनपुरा थाना के बीच यह विवाद चलता रहा कि शव किसके क्षेत्र में मिला है और उसे कौन पोस्टमॉर्टम के लिए भेजेगा। विवाद के कारण शव घटनास्थल पर ही कई घंटों तक पड़ा रहा, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों थानों की पुलिस इस बात पर अड़ी रही कि शव उनके क्षेत्र में नहीं आता, जिससे कई घंटे तक कार्रवाई नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसकर्मी आपस में यह तय करने में लगे रहे कि शव को कौन उठाएगा और पोस्टमॉर्टम के लिए कहां भेजा जाएगा। इस दौरान शव वहीं पड़ा रहा और स्थानीय लोगों की भीड़ बढ़ती गई।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सुबह नदी किनारे गए ग्रामीणों ने जब युवती का शव देखा तो उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन सीमा विवाद के चलते शव को उठाने में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों ने पुलिस की इस लापरवाही पर कड़ा विरोध जताया और जल्द कार्रवाई की मांग की। अंततः यूपी पुलिस ने पहल करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। लोग हत्या कर शव को नदी किनारे फेकने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 20-25 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है और आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट को खंगाला जा रहा है। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे, जिससे हत्या या आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवती की हत्या कर शव को यहां फेंका गया या फिर नदी में डूबने से उसकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed