फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news Violent clash in land dispute attack on police team 14 arrested today news

Bihar news: भूमि विवाद ने ले लिया हिंसक रूप, पुलिसकर्मी घायल, प्रशासन ने 14 उपद्रवियों को दबोचा

Sun, 04 Jan 2026 09:46 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पश्चिम चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 Jan 2026 09:46 AM IST
सार

पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के दूबवौलिया गांव में न्यायालय के आदेश के अनुसार भूमि सीमांकन और आंशिक बेदखली की कार्रवाई हिंसक संघर्ष में बदल गई।

विज्ञापन
Bettiah bihar news Violent clash in land dispute attack on police team 14 arrested today news
भूमि विवाद ने ले लिया हिंसक रूप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया जिला, लौरिया थाना क्षेत्र के दूबवौलिया गांव में शनिवार को भूमि विवाद उस समय हिंसक रूप ले गया, जब प्रशासन न्यायालय के आदेश के अनुसार सीमांकन और आंशिक बेदखली की कार्रवाई करने पहुंचा। देखते ही देखते सरकारी कार्रवाई तनावपूर्ण संघर्ष में बदल गई।
विज्ञापन


सरकारी टीम पर हमला, पुलिसकर्मी घायल

सूत्रों के अनुसार, 03 जनवरी 2026 को भूमि सुधार उपसमाहारता, नरकटियागंज पश्चिम चंपारण के न्यायालय से पारित आदेश बी.एल.डी.आर. वाद संख्या 109/25-26 (मनोज कुमार जायसवाल बनाम बंसराज राम) के अनुपालन में अंचल अधिकारी लौरिया को दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व में पुलिस बल दूबवौलिया गांव पहुंचा, जहां विवादित भूमि का सीमांकन कर आंशिक बेदखली के तहत कब्जा दिलाया जाना था।
विज्ञापन


लेकिन जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, बंसराज राम के पक्ष के लोग विरोध करने लगे। विरोध तेजी से उग्र हो गया और भीड़ ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवानों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। इस हिंसक झड़प में अंचल अधिकारी लौरिया समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगजनी से बढ़ा तनाव

झड़प के दौरान उपद्रवियों ने विवादित भूमि पर बनी एक झोंपड़ी में आग लगा दी, जिससे हालात और बिगड़ गए। आगजनी की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल फैल गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुल 14 लोगों को, महिला और पुरुष, मौके से गिरफ्तार कर लिया। अंचल अधिकारी लौरिया के बयान के आधार पर बंसराज राम सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें: वैशाली में हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकनिक मनाने आए युवक की हुई थी पीट-पीटकर हत्या


पुलिस प्रशासन ने बताया कि फिलहाल दूबवौलिया गांव में स्थिति नियंत्रण में है, शांति व्यवस्था कायम है और विधि-व्यवस्था सामान्य है। एहतियातन इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने साफ किया कि सरकारी कार्य में बाधा, हिंसा और आगजनी जैसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पहले भी हुई थी विरोध की घटना

यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि भूमि विवाद प्रशासनिक कार्रवाई को हिंसा में बदल सकता है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 17 दिसंबर को भी अंचल प्रशासन की टीम पैमाइश के लिए दूबवौलिया गई थी, लेकिन उस दिन भी विरोध के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा था। पुलिस प्रशासन की तत्परता और सख्त कार्रवाई ने समय रहते हालात को नियंत्रण में लाकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed