फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah bihar news Two road accidents in Bagaha two people died police investigation today news

Bihar news: बगहा में दो सड़क हादसों ने छीनी दो परिवारों की खुशियां, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 29 Oct 2025 03:04 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 29 Oct 2025 03:04 PM IST
सार

Bettiah news : पश्चिम चंपारण के बगहा से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार और लापरवाही ने दो परिवारों की दुनिया उजाड़ दी।

विज्ञापन
Bettiah bihar news Two road accidents in Bagaha two people died police investigation today news
पोस्टमार्टम हाऊस के बाहर खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने जनजीवन को झकझोर दिया। पहली घटना धनहा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव की है। गांव के ही प्रभु चौधरी पैदल जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रभु चौधरी सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही धनहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा भेज दिया।

विज्ञापन

मौत की खबर गांव पहुंचते ही देवीपुर में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। वृद्ध पिता और पत्नी बेसुध होकर गिर पड़े, जबकि छोटे बच्चे अपने पिता को पुकारते हुए बिलखते रहे।

विज्ञापन


पढ़ें: ताश खेलने गए व्यक्ति का फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी; कैंसर सा था पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी दर्दनाक घटना गोवर्धन थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव की है। यहां सड़क किनारे बैठे ध्रुप ठाकुर को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग और परिजन तुरंत उन्हें रामनगर पीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन करीब एक घंटे बाद ध्रुप ठाकुर ने दम तोड़ दिया।

दोनों हादसों के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है। एक ओर प्रभु चौधरी के घर में सन्नाटा पसरा है, तो दूसरी ओर ध्रुप ठाकुर के घर से रुदन की आवाजें गूंज रही हैं।गांववालों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed