फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news People took hostage police who came to resolve domestic dispute today news

Bihar Crime: पुलिस कार्रवाई से भड़के ग्रामीणों ने SI और चालक को बनाया बंधक, गांव में तनाव; मारपीट भी की गई

Fri, 16 Jan 2026 10:00 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 16 Jan 2026 10:00 PM IST
सार

Bettiah news : बेतिया मे ग्रामीणों का आरोप है की पुलिस की मारपीट से 20 वर्षीय युवक गंभीर घायल हो गए। जिससे नाराज लोगो ने डेढ़ घंटे तक पुलिसकर्मी बंधक बनाए रखा। गांव मे अफरा-तफरी का माहौल है। युवक का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Bettiah bihar news People took hostage police who came to resolve domestic dispute today news
घटनास्थल पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बगहा पुलिस जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिगड़ी मुड़ीला गांव शुक्रवार की शाम उस समय तनाव के आगोश में आ गया, जब घरेलू विवाद सुलझाने पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम को आक्रोशित ग्रामीणों ने बंधक बना लिया।

विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के दौरान एक युवक के साथ मारपीट की, जिससे 20 वर्षीय कुंदन कुमार (पिता—प्रहलाद प्रसाद) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

युवक की हालत और चोटों को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। इसी आक्रोश में ग्रामीणों ने डायल 112 टीम के एसआई संजय भगत और चालक विवेक कुमार को गांव में ही रोक लिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं;  संचिका समय पर पेश नहीं होने पर उपसचिव और दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, जानें

करीब डेढ़ घंटे तक पुलिसकर्मी ग्रामीणों की गिरफ्त में रहे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप और समझाने-बुझाने के बाद कुछ पुलिसकर्मियों को छोड़ दिया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक चालक और एक जमादार को ग्रामीणों ने अब भी रोके रखा था।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक घायल कुंदन कुमार पूरी तरह स्वस्थ होकर गांव वापस नहीं लौट आता, तब तक बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को नहीं छोड़ा जाएगा। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि मामला केवल एक युवक का नहीं, बल्कि कथित पुलिसिया ज्यादती के खिलाफ न्याय की लड़ाई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए रामनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार और सीडीपीओ रागिनी कुमारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन हालात को शांत करने में जुटा हुआ है, हालांकि देर शाम तक गांव में तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed