फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news old man dead in tiger attack and forest worker injured today news in hindi

पश्चिम चंपारण में बाघ का हमला: बुजुर्ग किसान की मौत, वनकर्मी गंभीर रूप से घायल; इलाके में दहशत

Tue, 12 Aug 2025 02:48 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 12 Aug 2025 02:48 PM IST
सार

Bihar: घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ट्रैकिंग और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची। इसी दौरान बाघ ने टीम के सदस्य विजय उरांव पर भी हमला कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
Bettiah bihar news old man dead in tiger attack and forest worker injured today news in hindi
इलाज कराने अस्पताल पहुंचा वनकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर प्रखंड से बड़ी खबर सामने आई है। खैरहनी गांव में मंगलवार सुबह एक बाघ ने खेत में काम कर रहे बुजुर्ग किसान पर हमला कर उसकी जान ले ली। इस दौरान मौके पर पहुंचे एक वनकर्मी पर भी बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, खैरहनी गांव निवासी 65 वर्षीय मथुरा महतो सुबह अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच जंगल की ओर से आया एक बाघ, जो पहले से घात लगाए बैठा था, अचानक उन पर झपटा और हमला कर दिया। बाघ के हमले में मथुरा महतो की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ट्रैकिंग और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची। इसी दौरान बाघ ने टीम के सदस्य विजय उरांव पर भी हमला कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  एनएच-28 पर कई ट्रकों की टक्कर, चालक डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसा; गैस कटर से सुरक्षित निकाला गया

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बाघ क्षेत्र में सक्रिय है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। वे खेतों और जंगल की ओर जाने से परहेज़ कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, बाघ की गतिविधियों पर सख्ती से नजर रखने और उसे आबादी से दूर सुरक्षित क्षेत्र में भेजने की मांग की है।

गौरतलब है कि रामनगर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के बफर जोन से सटा इलाका है, जहां समय-समय पर बाघ और अन्य वन्यजीवों के मानव बस्तियों में प्रवेश की घटनाएं होती रहती हैं। हालांकि, इस तरह की जानलेवा घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

वन विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि टीम लगातार निगरानी कर रही है और बाघ को सुरक्षित क्षेत्र में पहुंचाने की कोशिशें जारी हैं। साथ ही, मृतक के परिवार को मुआवजा देने और घायल वनकर्मी के इलाज का पूरा खर्च उठाने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed