फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news Mother child death due to negligence of doctor police investigation today news in hindi

Bihar: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत, अस्पताल में मचा हंगामा, पुलिस ने अस्पताल को किया सील

Sun, 18 May 2025 10:19 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 18 May 2025 10:19 AM IST
सार

 झोलाछाप डॉक्टर की गलती से एक मां और उसके बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों ने जोरदार हंगामा किया।

विज्ञापन
Bettiah bihar news Mother child death due to negligence of doctor police investigation today news in hindi
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व लोगों की उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से एक महिला और उसके गर्भ में बच्चा दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बगहा जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर वार्ड नंबर 07 की है। अर्जुन नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब झोलाछाप डॉक्टर की गलती से दो लोगों की जान चली गई। तौलाहा पंचायत के सिगीर बहुवरी गांव के संदीप राम की पत्नी, चिंता देवी, को प्रसव के समय कुछ दलालों ने फुसलाकर रामनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

विज्ञापन


उस अस्पताल में झोलाछाप डॉक्टर उषा सिंह इलाज कर रही थीं। इलाज में हुई बड़ी लापरवाही की वजह से चिंता देवी और उसके गर्भ में बच्चा दोनों की मौत हो गई। बताया गया है कि अस्पताल में सही सुविधा और सही स्टाफ नहीं था। इस घटना के बाद परिजन अस्पताल में खूब हंगामा करते रहे।
विज्ञापन


हंगामा और विरोध प्रदर्शन

मृतका के परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने वहां खूब हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और विरोध प्रदर्शन किया। परिजन बहुत दुखी थे और रो-रोकर बुरा हाल था। साथ ही, स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में अस्पताल के बाहर जमा हो गए और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अस्पताल को किया सील, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने पर रामनगर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ललन कुमार ने अस्पताल को अपने नियंत्रण में लेकर मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। मृतका का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया है, जो पूरे अस्पताल की जांच करेगी।

यह भी पढ़ें- Election 2025: MP जावेद बोले- BJP ने देश की जनता में नफरत का जहर घोला, कांग्रेस इसे मोहब्बत की दुकान से हराएगी


पहले भी जेल जा चुकी हैं आरोपी डॉक्टर

स्थानीय लोगों के अनुसार, झोलाछाप डॉक्टर उषा सिंह पहले भी मेडिकल लापरवाही के एक मामले में जेल जा चुकी हैं। इसके बावजूद वह फिर से खुलेआम मरीजों का इलाज कर रही थीं। अभी डॉक्टर उषा सिंह फरार हैं और पुलिस उनकी खोज में छापेमारी कर रही है।

स्थानीय लोगों में गुस्सा

इस घटना के बाद इलाके में बहुत गुस्सा फैल गया है। लोग कहते हैं कि प्रशासन की लापरवाही और इलाज की खराब व्यवस्था की वजह से ऐसे झोलाछाप अस्पताल तेजी से बढ़ रहे हैं, जो लोगों की जान के लिए खतरा बन गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कहा है कि दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और इलाके में झोलाछाप डॉक्टरों पर तुरंत रोक लगाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed