फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news Married woman murdered for dowry police investigation today news in hindi

Bihar News: आठ महीने की नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, दहेज प्रताड़ना की बात आई सामने, पुलिस ने जांच की शुरू

Fri, 12 Dec 2025 11:47 AM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Fri, 12 Dec 2025 11:47 AM IST
सार

Bettiah News : सुबह-सुबह एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने आस-पास के पूरे इलाके को दहला दिया। सिर्फ आठ महीने पहले दुल्हन बनकर जिस घर में कदम रखा था, उसी घर से आज जहांनारा खातून की अर्थी उठी है।

विज्ञापन
Bettiah bihar news Married woman murdered for dowry police investigation today news in hindi
नवविवाहिता की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालू नगर में सुबह एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने आस-पास के पूरे इलाके को दहला दिया। सिर्फ आठ महीने पहले दुल्हन बनकर जिस घर में कदम रखा था, उसी घर से आज जहांनारा खातून की अर्थी उठी है। 25 वर्षीय जहांनारा की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


आरोप उसके पति और ससुराल वालों पर है, जो घटना के बाद से फरार हैं। अप्रैल 2025 में जहांनारा की शादी मोहम्मद अशरफ से हुई थी। मगर नई जिंदगी की शुरुआत कब दर्द में बदल गई, उसे खुद जहांनारा भी समझ नहीं सकी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वालों ने दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग शुरू कर दी थी। परिवार ने भरोसा दिलाया था कि समय आने पर वे मांग पूरी करेंगे। लेकिन लालच की आग ने एक बेटी की जान ले ली।
विज्ञापन


'आपकी बहन की हत्या कर दी गई है'
करीब 20 दिन पहले ससुराल वालों ने फोन कर कहा कि दिया गया पलंग खराब है। जहांनारा का भाई तमन्ना नया पलंग देने के लिए तैयार भी हो गया था। पति मोहम्मद अशरफ ने फिर फोन किया और कहा आपकी बहन कमरे में दरवाजा बंद कर ली है। कुछ ही देर बाद गांव के एक युवक ने तमन्ना को फोन कर रोते हुए बताया आपकी बहन की हत्या कर दी गई है। जहांनारा का शव बिस्तर पर पड़ा था, वही कमरा, वही घर, लेकिन भीतर पसरा था सिर्फ सन्नाटा और गुनहगारों की गैरमौजूदगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने घटनास्थल की जांच की और अहम साक्ष्य जुटाए
मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच भेज दिया। एफएलएस (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल की जांच की और अहम साक्ष्य जुटाए है। लेकिन ससुराल पक्ष का कोई सदस्य घर में मौजूद नहीं है। जहांनारा के पिता शेख करीम, बैरिया थाना के शेखटोली वार्ड नं. 11 के निवासी, जीएमसीएच में बेसुध होकर फफकते हुए बताते हैं की पहले हुस्नआरा की शादी की, 12 दिन बाद जहांनारा की शादी की… सोचा था घर में खुशियाँ होंगी।


ये भी पढ़ें- Bihar: पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, पटना समेत कई जिलों में सुबह-शाम कोहरे की चादर; मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

'दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है'
किसे पता था कि आठ महीने में बेटी की लाश मिलेगी। उनके ये शब्द सुनते ही अस्पताल का माहौल भी भारी हो उठा। इधर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि परिजनों के बयान पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एफएलएस टीम की रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम के आधार पर सभी आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। जहांनारा की मां, पिता और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी आंखों में सिर्फ एक ही सवाल है। हमारी बेटी का गुनाह क्या था?। हमें न्याय चाहिए बस न्याय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed