फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news Former sarpanch and public leader Kailash died due to lighting falling today news

Bihar News: आकाशीय बिजली गिरने से पूर्व सरपंच व जनसुराज नेता की मौत, इलाके में छाया मातम

Sun, 07 Sep 2025 04:31 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 07 Sep 2025 04:31 PM IST
सार

Bihar Hindi News Today: हाल के दिनों में वे प्रणेता प्रशांत किशोर के नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे थे। साथ ही, वे राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय नौतनवा में नाइट गार्ड के पद पर भी कार्यरत थे। 

विज्ञापन
Bettiah bihar news Former sarpanch and public leader Kailash died due to lighting falling today news
सांकेतिक - फोटो : AI

विस्तार

पश्चिम चंपारण जिले के सेमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जीमरी नौतनवा पंचायत से रविवार को दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई। खेत की ओर गए पंचायत के पूर्व सरपंच और जनसुराज पार्टी के सक्रिय नेता कैलाश राम (45 वर्ष) की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैलाश राम खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान नौतनवा सरेह स्थित हाई स्कूल के पास अचानक ठनका गिरा, जिसकी चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही सेमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बगहा अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। बगहा-2 के अंचलाधिकारी रवि प्रकाश चौधरी ने बताया कि कागजी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पूरी होने के बाद आपदा राहत मद से परिजनों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। कैलाश राम जीमरी नौतनवा पंचायत के लोकप्रिय सरपंच रहे थे और जनसुराज पार्टी के संस्थापक सदस्य भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सीवान में जमीनी विवाद में गोलीबारी, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल; पुलिस पहुंची


हाल के दिनों में वे प्रणेता प्रशांत किशोर के नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे थे। साथ ही, वे राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय नौतनवा में नाइट गार्ड के पद पर भी कार्यरत थे। दिवंगत कैलाश राम अपने पीछे पत्नी रंभा देवी, दो बेटे और दो बेटियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार के लिए यह क्षति अपूरणीय है।

हादसे की सूचना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और जनसुराज कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शोकग्रस्त परिवार से मिलने पहुंचे। जनसुराज नेताओं ने कामरान अज़ीज़ के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित कर कैलाश राम के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व सदस्य अरविंद उरांव, अब्दुल वहीद उर्फ झून्ना, दीपू पांडेय, उमेश दूबे, प्रधान शिक्षक शिवशंकर यादव, मुन्ना पंडित समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।कैलाश राम की असामयिक मृत्यु से जहां पंचायत स्तर पर नेतृत्व की कमी महसूस की जा रही है, वहीं जनसुराज पार्टी ने इसे संगठन की निजी क्षति बताया है। अब परिजनों को सरकार से राहत राशि मिलने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed