फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah bihar news Elderly woman beaten to death over land dispute police investigation today news

Bihar News: जमीनी विवाद में बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर कर हत्या, 10 इंच जमीन बनी मौत की वजह

Sun, 04 Jan 2026 04:21 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 Jan 2026 04:21 PM IST
सार

Bettiah news: पश्चिमी चंपारण जिले के सीरिसिया थाना क्षेत्र के सेनुअरिया में रविवार की सुबह एक मामूली जमीन विवाद ने दिल दहला देने वाली घटना का रूप ले लिया। महज 10 इंच जमीन को लेकर हुए झगड़े में 60 वर्षीय रामकली देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Bettiah bihar news Elderly woman beaten to death over land dispute police investigation today news
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी चंपारण जिले के सीरिसिया थाना क्षेत्र के सेनुअरिया वार्ड संख्या 10 में रविवार को एक मामूली जमीन विवाद ने दिल दहला देने वाली घटना का रूप ले लिया। महज 10 इंच जमीन को लेकर हुए झगड़े में 60 वर्षीय रामकली देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को सेनुअरिया गांव निवासी मुन्ना महतो और महातम यादव के बीच जमीन पर ईट गिराने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान रामकली देवी अपने बेटे को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचीं।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला को लोहे की खंती से धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ीं। आरोप है कि इसके बाद भी हमलावर नहीं रुके और उन्होंने रामकली देवी को लात-घूंसे से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने के कारण बुजुर्ग महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में सामूहिक तबादलों के विरोध में लोको पायलटों का आंदोलन तेज, परिवारों ने संभाला मोर्चा


महिला की मौत की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ट्रैफिक डीएसपी सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। सूचना मिलने पर सीरिसिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।

थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एक बार फिर यह घटना सवाल खड़ा करती है कि जमीन के छोटे-छोटे विवाद किस तरह इंसानी रिश्तों और जिंदगियों को लील रहे हैं। सेनुअरिया गांव में पसरा सन्नाटा इस दर्दनाक हकीकत की गवाही दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed